इंग्लैंड टेस्ट में 146 सालों में दिखा दुर्लभ नजारा, पाकिस्तान संग दूसरी बार हुआ ऐसा, कपिल देव भी दे चुके ‘जख्म’
Aug 20, 2026 11:19 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
England vs Pakistan: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजान अवैस का लीड्स टेस्ट की पहली पारी में खाता नहीं खुला। वह गोल्डन डक का शिकार हुए। इंग्लैंड टेस्ट इतिहास में 146 साल में दुर्लभ नजारा दिखा।

अजान अवैस को आउट करने के बाद ओली रॉबिन्सन
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बुधवार को मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 48 ओवर में 171 रन पर समेट दिया। तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने कहर बरबाया। दोनों ने पांच-पांच विकेट चटकाए। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजान अवैस गोल्डन डक का शिकार हुए। वह मैच की पहली गेंद पर ही अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें रॉबिन्सन ने एलबीडब्ल्यू किया। अजान अराउंड द विकेट से स्विंग होती हुई गेंद पर गच्चा खा गए।
पाकिस्तान के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा
21 वर्षीय अजान टेस्ट की पहली गेंद पर आउट होने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले, पाकिस्तान के संग ऐसा 43 साल पहले हुआ था। कपिल देव ने पाकिस्तान को पहली बार यह 'जख्म' दिया था। भारत के महान ऑलराउंडर कपिल ने 1983 में मोहसिन खान को टेस्ट मैच की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया था। यह मैच जालंधर के मैदान पर आयोजित हुआ था। मैच ड्रॉ रहा। कपिल ने चार विकेट लिए।
इंग्लैंड में टेस्ट में 146 सालों में दिखा दुर्लभ नजारा
अजान के होने से इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 146 में पहली बार दुर्लभ नजारा दिखा। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर किसी टीम द्वारा विकेट लेने का यह पहला मौका है। इंग्लैंड 1880 से टेस्ट मैचों की मेजबानी कर रहा है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहले केवल 11 बार ही हुआ है। जिमी एंडरसन ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 2019-20 में साउथ अफ्रीका में खेली गई सीरीज में डीन एल्गर को आउट किया था।
रॉबिन्सन ने पाकिस्तानी शीर्ष क्रम को झकझोरा
लीड्स टेस्ट की बात करें तो रॉबिन्सन ने इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को बुरी तरह झकझोर दिया। उन्होंने शीर्ष पांच में से चार बल्लेबाजों को आउट किया। यह जून के बाद उनका पहला टेस्ट है। उन्होंने इससे पहले दो साल के अंतराल के बाद वापसी वाले टेस्ट में लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट लिए थे। बारिश के कारण सुबह का खेल प्रभावित होने के बाद करीब तीन घंटे के लंबे सत्र में पाकिस्तान टी ब्रेक तक 150 रन पर सात विकेट को दिए थे। अब्दुल्ला शफीक ने पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 61 रनों की पारी खेली। इमान-उल-हक ने 42 और कार्यवाहक कप्तान सलमान आगा ने 21 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान के पांच प्लेयर दहाई अंक में नहीं पहुंचे।
लेखक के बारे में
Md.Akram
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
