जयपुर- तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार युवक को कुचला: रोड पर 15 फीट तक घसीटते ले गई गाड़ी; दोस्तों के घर जा रहा था - Jaipur News
जयपुर2 दिन पहले
कॉपी लिंक
जयपुर के राजापार्क इलाके में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी पर जा रहे युवक को कुचल दिया। थार युवक और स्कूटी को करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई। घटना मंगलवार रात करीब 12:30 बजे की जवाहर नगर थाना इलाके में उदय मार्ग की है।
युवक विजय पासवान (24) पुत्र प्रेमचंद गंभीर घायल हो गया। उसे SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
SHO सरला यादव ने बताया- विजय आदर्श नगर स्थित चिकन हंट में काम करता है। वह देर रात चिकन हंट से जवाहर नगर टीला नंबर-7 पर दोस्तों के घर खाना देने जा रहा था। विजय सामान्य स्पीड से स्कूटी लेकर चौराहा पार कर रहा था। इसी दौरान ब्लैक थार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
पहले देखिए, ये 3 PHOTOS…
स्कूटी पर बैठा युवक चौराहा पार कर रहा था।
इसी दौरान चौराहे के एक तरफ से तेज रफ्तार में थार आई और स्कूटी को टक्कर मार दी।
थार की टक्कर से स्कूटी सवार करीब 15 फीट दूर तक घसीटता चला गया।
थार का ड्राइवर फरार
हादसे के बाद थार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल विजय को SMS हॉस्पिटल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को थाने में रखवा दिया।
सिर, कंधे और हाथ में गंभीर चोट
पुलिस के अनुसार, विजय के सिर, कंधे और हाथ में चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। पुलिस थार ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
तीन साल पहले यूपी से जयपुर आया था
चचेरे भाई महेश कुमार ने बताया कि विजय उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह तीन साल पहले जयपुर आया था। जयपुर के आदर्श नगर में चिकन हंट में काम करता है और वहीं रहता है। विजय के परिवार में माता-पिता और तीन बहनें हैं। वह इकलौता कमाने वाला है।
…
ये खबर भी पढ़िए…
थार की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत: VIDEO:तेज स्पीड में पीछे से मारी टक्कर; हादसे के बाद कार चालक फरार
जयपुर में ओवर स्पीड थार की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत हो गई। बुद्धसिंहपुरा निवासी, नवल शर्मा (57) सुबह घर से स्कूटी लेकर काम पर जाने के लिए निकले थे। जब पीछे से आ रहे ओवर स्पीड थार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। (पढ़िए पूरी खबर)
.
खबरें और भी हैं...
जयपुर के मर्सिडीज वर्कशॉप में भीषण आग: 8 कारें जलीं; 50 से ज्यादा खड़ी थीं शोरूम में, 10 फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू
0:40
कॉपी लिंक
शेयर
राजस्थान में 221 महिलाएं बनेंगी प्रधान: जयपुर-जोधपुर में सबसे ज्यादा, 4 जिलों में केवल एसटी कैटेगरी से होगा प्रधान; देखें- 41 जिलों की लिस्ट
0:50
कॉपी लिंक
शेयर
बात खरी है
बैग में 1 करोड़ लेकर पहुंचे सांसद जी: 'रॉल्स रॉयस' से वोट डालने गया निर्दलीय; पुलिस ने लाठी से दिखाया 'स्टंट'1:47
कॉपी लिंक
शेयर
सितंबर में मई जैसी गर्मी, जैसलमेर में पारा 41.5°C: कुछ हिस्सों से 48 घंटे में मानसून की विदाई संभव; जानें-इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम