₹15,999 में आया 6000mAh बैटरी, 50MP AI कैमरे वाला धांसू 5G फोन, पानी और बारिश को भी 'सह लेगा'
6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 जैसे धांसू फीचर वाले लावा का नया बजट फोन Lava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है।
देसी कंपनी Lava ने आज भारत में अपने नए 'Virat' लाइनअप के तीसरे मॉडल के तौर पर Lava Virat V1 Pro 5G लॉन्च किया। यह नया स्मार्टफोन 31 अगस्त से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह एक ही RAM और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन और दो कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध हुआ है। Lava Virat V1 Pro 5G में 6000mAh की बैटरी, Unisoc चिपसेट और 6GB RAM दी गई है। इस के साथ ही फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है, जो चौकोर साइज के कैमरा मॉड्यूल में लगा है। आइये आपको डिटेल में बताते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स:
Lava Virat V1 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Lava Virat V1 Pro 5G को केवल एक ही वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन को 6GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। फर्स्ट सेल कंपनी फोन को खरीदने पर 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रही है, जिससे बाद आप फोन को 13,999 रुपये खरीद पाएंगे।
फोन की सेल 31 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। Lava Virat V1 Pro 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें Sikkim Midnight और Spiti Frost शामिल हैं।
Lava Virat V1 Pro 5G में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
Lava Virat V1 Pro 5G फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। बड़ी 6.75 इंच की स्क्रीन वीडियो देखने, सोशल मीडिया इस्तेमाल करने और गेमिंग जैसे कामों के लिए भी अच्छी है।
परफॉर्मेंस के लिए Lava Virat V1 Pro 5G में Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। फोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। ऐप्स चलाने, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य मल्टीटास्किंग जैसे काम किए जा सकते हैं। फोन में 5G कनेक्टिविटी भी मिलती है, इसलिए 5G नेटवर्क वाले यूजर्स हाई-स्पीड मोबाइल इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं।
कैमरा की बात करें तो Lava Virat V1 Pro 5G में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल AI कैमरा है, जिसमें फिक्स्ड फोकस सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Lava Virat V1 Pro 5G की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी बैटरी भी शामिल है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर चलता है। यानी यूजर्स को कंपनी की नई पीढ़ी के Android ऑपरेटिंग सिस्टम का अनुभव मिलेगा।
इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग मिली है। कंपनी के अनुसार इससे फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए तैयार है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
कनेक्टिविटी के मामले में Lava Virat V1 Pro 5G में कई ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 5G और 4G LTE के साथ Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।