15 साल की Gen-Z ने PM मोदी से मांगी माफी, जानें CJP प्रोटेस्ट में क्यों दर्ज हुई थी जीरो FIR

Gen Z Apology to PM Modi: सीजेपी प्रोटस्ट में शामिल होने वाली एक लड़की ने रील पोस्ट करके प्रधानमंत्री से माफी मांगी है. लड़की का दावा है कि उसकी उम्र महज 15 साल है. बताया कि सीजेपी प्रोटस्ट में उसने पीएम को अपशब्द क्यों कहे थे.

Gen Z Apology to PM Modi: सीजेपी प्रोटस्ट में शामिल होने वाली एक लड़की ने रील पोस्ट करके प्रधानमंत्री से माफी मांगी है. लड़की का दावा है कि उसकी उम्र महज 15 साल है. बताया कि सीजेपी प्रोटस्ट में उसने पीएम को अपशब्द क्यों कहे थे.

author-image

New Update

Gen Z teen Ruchika Singh apology to PM Modi

Gen Z apology to PM Modi

Gen Z  Apology to PM Modi: देर रात पीएम मोदी की वीडियो जारी होने के बाद एक लड़की ने रील पोस्ट करके प्रधानमंत्री से माफी मांगी है. लड़की का दावा है कि उसकी उम्र महज 15 साल है. वह यूपी के नोएडा की रहने वाली है. वीडियो में लड़की ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए माफी मांगी. साथ ही बताया कि सीजेपी प्रोटस्ट में उसने पीएम को अपशब्द क्यों कहे थे. 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इसी बीच, नोएडा की रहने वाली रुचिका सिंह ने एक वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर माफी मांगी है. वीडियो में उसने दावा किया कि उसकी उम्र 15 साल है और वह जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर ऐसी बातें कह गई. बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज जीरो एफआईआर की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का नया वीडियो संदेश, बोले-बच्चों को गले लगाकर राह दिखाने का समय

क्या बोली रुचिका?

रुचिका ने वीडियो में कहा कि मैं अपनी दोस्त के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी. वहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा था और कई लोग इकट्ठा थे. कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें और गालियां दे रहे थे. उन्होंने मुझे भी ऐसा बोलने के लिए कहा। मैं उनकी बातों में आ गई और बिना सोचे-समझे वही बातें कह दीं। मेरी उम्र सिर्फ 15 साल है.

उसने आगे कहा कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है. मैंने बेहद गलत और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके लिए मैं दिल से माफी मांगती हूं. यह मेरी पहली और आखिरी गलती है. मैं भविष्य में कभी ऐसा नहीं करूंगी. मैंने वह वीडियो खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी नहीं किया था.

Gen G ने PM मोदी से मांगी माफी। बताया कि क्यों दी थी गाली...#cjp_पार्टी#pmmodipic.twitter.com/48jtUx3AjF

— Raghav (@Raghav_tiwari_) August 1, 2026

15 साल की उम्र पर उठे सवाल 

रुचिका सिंह ने वीडियो जारी कर पूरे देश से माफी मांगते हुए कहा कि वह अपनी गलती पर शर्मिंदा है और लोगों से उसे माफ करने की अपील करती है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, रुचिका के इस दावे पर सवाल भी उठ रहे हैं. पुलिस की शुरुआती जांच और पड़ोसियों से मिली जानकारी कुछ और ही कहानी बता रही है. एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी अमित खरे के मुताबिक, गाजियाबाद की वकील स्मृति सिंह की शिकायत पर दर्ज जीरो एफआईआर की जांच में सामने आया है कि रुचिका अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में रहती है. वहीं, नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एक सोसाइटी में जनवरी में खरीदा गया एक फ्लैट उसके नाम पर बताया गया है. यानी, रुचिका के वीडियो में किए गए कुछ दावे और पुलिस जांच में सामने आई जानकारी एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं.

क्यों दर्ज हुई थी FIR

रुचिका सिंह के मामले में अब कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है. भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज जीरो एफआईआर को शुक्रवार को नोएडा से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया गया, क्योंकि कथित घटना जंतर-मंतर पर हुई थी, जो दिल्ली पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है. यह मामला उस दूसरी एफआईआर से अलग है, जो दिल्ली पुलिस पहले ही आपत्तिजनक वीडियो और उसके प्रसार को लेकर दर्ज कर चुकी है. पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को भी नोटिस भेजकर संबंधित वीडियो और आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं। अब दोनों मामलों की जांच समानांतर रूप से जारी है.

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में शामिल प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

पीएम मोदी बच्चों को माफ करने की कही बात

बीती शाम पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जेनजी को माफ करने की बात कही है.  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों और युवाओं से अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने की अपील की थी, उन्होंने कहा था कि जैसे कभी-कभी जीभ गलती से दांतों के बीच आ जाती है और चोट लग जाती है, लेकिन हम दांत नहीं तोड़ते, क्योंकि दोनों हमारे अपने हैं. उसी तरह अगर कोई बच्चा भटक जाता है, तो उसे सजा देने के बजाय सही रास्ता दिखाना हमारी जिम्मेदारी है.

वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि देश का हर बच्चा अपना है और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जाना हम सबका कर्तव्य है. उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपनी गलतियों से सबक लें, कुछ नया सीखें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करें. उन्होंने कहा कि देश लगातार आगे बढ़ रहा है और वह चाहते हैं कि देश के युवा भी उसी तरह तरक्की करें. पीएम ने कहा कि मैं आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित हूं. आइए, हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएं और अपनी गलतियों से सीखकर जीवन में आगे बढ़ें.