बाजार में उतरते ही 15% से ज्यादा का फायदा, IPO पर लगा था 33 गुना दांव
Aug 26, 2026 10:18 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट की शेयर बाजार में शानदार एंट्री हुई है
- कंपनी के शेयर BSE में 15.75% के प्रीमियम के साथ 185.20 रुपये पर लिस्ट हुए हैं
- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 15.63% के फायदे के साथ 185 रुपये पर लिस्ट हुए हैं

Gaja Alternative IPO: गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का आईपीओ दांव लगाने के लिए 19 अगस्त को खुला था।
गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड की शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत हुई है। कंपनी के शेयर 15 पर्सेंट से अधिक के फायदे के साथ बाजार में लिस्ट हुए हैं। गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के शेयर बुधवार को BSE में 15.75 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 185.20 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर 15.63 पर्सेंट के फायदे के साथ 185 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के शेयर का दाम 160 रुपये था। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 550 करोड़ रुपये तक का था।
लिस्टिंग के बाद शेयरों में आई गिरावट
15 पर्सेंट से अधिक फायदे की लिस्टिंग के बाद गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के शेयर लुढ़क गए हैं। गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के शेयर NSE में 2 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 180.57 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में भी कंपनी के शेयर 2 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 180.90 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का आईपीओ दांव लगाने के लिए 19 अगस्त को खुला था और यह 21 अगस्त को बंद हुआ।
32.98 गुना सब्सक्राइब हुआ कंपनी का IPO
गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का आईपीओ (Gaja Alternative Asset Management IPO) टोटल 32.98 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 11.61 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 65.63 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 45.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 93 शेयर थे और रिटेल इनवेस्टर्स को 14,880 रुपये का निवेश करना पड़ा।
क्या करती है गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट?
गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट (Gaja Alternative Asset Management) की शुरुआत अप्रैल 1999 में हुई है। गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड एक अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। कंपनी को इंडिया-फोकस्ड फंड्स को मैनेज और इससे जुड़ी सलाह देने का दो दशक से ज्यादा लंबा अनुभव है। कंपनी एजुकेशन, एनर्जी एंड एनवायरमेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज, कंज्यूमर एंड डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट्स पर फोकस करती है। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में 37 एंप्लॉयीज थे, जिनमें 23 परमानेंट और 14 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी थे। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की 71.03 पर्सेंट हिस्सेदारी थी, जो कि आईपीओ के बाद अब 54.23 पर्सेंट रह गई है। गोपाल जैन, रंजीत जंयत शाह, इमरान जफर, चित्रा जैन और मोना रंजीत शाह कंपनी के प्रमोटर्स हैं।
लेखक के बारे में
Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
और पढ़ेंSee Less