150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने 'नीम करौली बाबा', दिलचस्प किस्सा - hanuman ansh actor shobhinaw satyaa earned 15 lakh for playing neem karoli baba know interesting facts

नीम करौली बाबा बनकर फेमस हुए अभिनेता शोभिनव सत्या ने हनुमान अंश के लिए कितनी फीस ली है इसकी जानकारी ...और पढ़ें

हनुमान अंश के लिए शोभिनव सत्या को मिली इतनी फीस/ फोटो- इंस्टाग्राम

हनुमान अंश के लिए शोभिनव सत्या को मिली इतनी फीस/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. हनुमान अंश के लिए शोभिनव सत्या को मिली इतनी फीस 

  2. असिसटेंट डायरेक्टर को कैसे मिला नीम करौली बाबा का रोल 

  3. कौन हैं 150 करोड़ी फिल्म देने वाले शोभिनव सत्या? 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' की कहानी लाखों लोगों का दिल जीत रही है। इस फिल्म में नीम करौली बाबा की जिंदगी के बचपन से लेकर महान संत बनने की कहानी को बड़ी ही खूबसूरती से परदे पर उतारा गया है।

फिल्म महज 2 करोड़ के बजट में बनी है और मूवी में शोभिनव सत्या ने 'नीम करौली बाबा' की भूमिका अदा की। इस भूमिका के लिए उन्हें कितना पैसा मिला और साथ ही कैसे निर्देशक ने अभिनेता को महान संत के रोल के लिए चुना, पढ़ें दिलचस्प कहानी।

हनुमान अंश के लिए शोभिनव सत्या को मिली इतनी रकम

हनुमान अंश से घर-घर में मशहूर हुए शोभिनव सत्या आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने नीम करौली बाबा के किरदार में इस कदर जान फूंकी है कि हर कोई बस उनकी तारीफ कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म के लिए शोभिनव सत्या को बस 15 लाख रुपए फीस मिली है। हालांकि, वह इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर हैं।

Untitled design - 2026-09-09T082238.854

शोभिनव सत्या को कैसे अचानक मिला रोल

कहते हैं कि जब किस्मत के दरवाजे खुलते हैं, तो सबकुछ दे जाते हैं। कुछ ऐसा ही शोभिनव सत्या के साथ हुआ था। दैनिक जागरण से एक्सक्लूसिव बातचीत में हनुमान अंश के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया था कि शोभिनव इस फिल्म के लिए पहली च्वाइस नहीं थे। हालांकि, अचानक ही जब वह फिल्म की शूटिंग करने जा रहे थे, तो उनके हीरो की तबीयत खराब हो गई।

शोभिनव सत्या इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। एक दिन जब वह ऑफिस में सोफे पर बैठे तो उसी दौरान विशाल चतुर्वेदी ने उन्हें देखा। फिर उन्होंने नीम करौली बाबा के युवा दिनों की तस्वीर देखी और उन्हें ये एहसास हुआ कि इस रोल के लिए शोभिनव से बेहतर एक्टर कोई हो ही नहीं सकता।

Untitled design - 2026-09-08T181035.326

नीम करौली बाबा के बड़े भक्त हैं शोभिनव सत्या 

शोभिनव एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं। उन्होंने परदे के पीछे रहकर ही काम किया है। लखनऊ के रहने वाले शोभिनव सत्या खुद भी नीम करौली बाबा के बड़े भक्त हैं। लखनऊ के ओपुलेंट स्कूल ऑफ एक्टिंग से पढ़ाई पूरी करने के बाद शोभिनव ने अलग-अलग फील्ड में काम किया। वह शिक्षक-काउंसलर और मार्केटिंग हेड के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने पुणे के FTII से ग्रेजुएशन पूरी की और फिल इंडस्ट्री का रुख किया।