दुनिया का पहला 165Hz 2K डिस्प्ले वाला फोन, नया रोबोटिक आर्म कैमरा डिजाइन भी; 29 सितंबर को होगा लॉन्च - iqoo 16 set to launch in china on september 29 colour options and display specs revealed

Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। ये फोन 29 ...और पढ़ें

iQOO 16 चीन में 29 सितंबर को होगा लॉन्च।

iQOO 16 चीन में 29 सितंबर को होगा लॉन्च। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO 16 इस महीने के आखिरी हफ्ते में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसकी घोषणा Vivo के सब-ब्रांड ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। इसके अलावा, टेक फर्म ने ये भी खुलासा किया है कि iQOO 16 देश में तीन कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ये घोषणा iQOO और Samsung द्वारा ये बताए जाने के कुछ ही समय बाद आई है कि iQOO 16 में M16 ल्यूमिनेसेंट मटेरियल वाला सैमसंग का लेटेस्ट OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। स्मार्टफोन में रीडिजाइन्ड स्क्वायर-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल भी मिलेगा। ये ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ आएगा। फोन को अपने पिछले मॉडल के मुकाबले कई बड़े कैमरा अपग्रेड्स देने के लिए टीज किया गया है।

iQOO 16 चीन में 29 सितंबर को होगा लॉन्च

मंगलवार को Vivo के सब-ब्रांड ने Weibo पर एक पोस्ट में एलान किया कि iQOO 16 को 29 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट लोकल टाइम शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) शुरू होगा। इसके अलावा, कंपनी ने ये भी बताया कि iQOO 16 देश में तीन कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिनके नाम चेजिंग लाइट, लेजेंडरी और रेसिंग ट्रैक (चाइनीज से ट्रांसेलेटेड) हैं।

चेजिंग लाइट कलर ऑप्शन में सिल्वर बैकग्राउंड पर रेड और ब्लू शेड्स के साथ लेजर होलोग्राफिक बैक देखने को मिलेगा। वहीं, लेजेंडरी ऑप्शन में व्हाइट कलर के शेड के ऊपर 'मैग्नेट्रॉन स्पटरिंग इलेक्ट्रोप्लेटिंग टेक्नोलॉजी' और बैक पर 670nm मोटी इलेक्ट्रोप्लेटिंग फिल्म का इस्तेमाल किया गया है। अंत में, टेक फर्म का कहना है कि रेसिंग ट्रैक कलर ऑप्शन को F1 कारों के पर्पल पेंट से इंस्पायर होकर तैयार किया गया है।

iQOO16_

हाल ही में एक डेडिकेटेड इवेंट के दौरान, iQOO ने घोषणा की थी कि iQOO 16 दुनिया के पहले ऐसे फोन के तौर पर लॉन्च होगा जिसमें 165Hz तक रिफ्रेश होने वाला 2K रेजोल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। ये हैंडसेट नए M16 ल्यूमिनेसेंट मटेरियल वाले Samsung के लेटेस्ट AMOLED पैनल के साथ आएगा। इसमें सैमसंग की सेकंड-जेनरेशन LEAD [लो पावर, इको-फ्रेंडली, ऑगमेंटेड ब्राइटनेस और डिजाइन स्लिम एंड लाइट] या LEAD 2.0 डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। ये स्क्रीन 2,800 निट्स तक की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस और 10,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी।

iQOO 16 का Samsung M16 AMOLED डिस्प्ले 3,300Hz PWM डिमिंग के साथ आएगा, जिसमें ग्लोबल आई प्रोटेक्शन और अनपोलराइज्ड लाइट के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन्स भी शामिल हैं। डिजाइन के मामले में, iQOO 16 में एक रीडिजाइन्ड रियर कैमरा मॉड्यूल मिलना कन्फर्म है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि फोन में 'रोबोटिक आर्म' (चाइनीज से ट्रांसलेटेड) डिजाइन देखने को मिलेगा जो फोन के कैमरा लेंस को विजुअली आपस में जोड़ता है।