168 दिन पहुंच गया ₹5.70 लाख की इस SUV का वेटिंग पीरियड, 2 CNG सिलेंडर और 5-स्टार सेफ्टी से लैस

Aug 20, 2026 05:03 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

आप अगस्त में आप कंपनी की पंच SUV खरीदने का प्लान बन रहे हैं, तब आपको 24 सप्ताह (करीब 168 दिनों) तक का इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, पंच पेट्रोल स्मार्ट और पंच CNG स्मार्ट, दोनों के लिए वेटिंग पीरियड लगभग 10 से 12 सप्ताह का है।

Tata Punch Waiting Period Up To 24 Weeks August 2026

168 दिन पहुंच गया इस SUV का वेटिंग पीरियड

Tata Punch

केवल

₹7,400/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में शामिल कारों के वेटिंग पीरियड की डिटेल सामने आ गई है। आप अगस्त में आप कंपनी की पंच SUV खरीदने का प्लान बन रहे हैं, तब आपको 24 सप्ताह (करीब 168 दिनों) तक का इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, पंच पेट्रोल स्मार्ट और पंच CNG स्मार्ट, दोनों के लिए वेटिंग पीरियड लगभग 10 से 12 सप्ताह का है। दूसरे पेट्रोल और CNG वैरिएंट्स के लिए डिलीवरी का समय अभी थोड़ा कम है, जो लगभग 6 से 7 सप्ताह है। दूसरी तरफ, पंच EV एक के स्मार्ट 30 पर 18 से 24 सप्ताह का वेटिंग पीरियड है, जो इस रेंज में सबसे ज्यादा है। वहीं, अन्य वैरिएंट पर 10 से 12 सप्ताह और 8 से 10 सप्ताह का वेटिंग है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Renault Kiger

₹ 5.81 - 10.35 लाख

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

BMW 3 Series LWB

₹ 60.55 - 63.5 लाख

टाटा पंच का वेटिंग पीरियड अगस्त 2026
वैरिएंटवेटिंग पीरियड
पेट्रोल स्मार्ट10 से 12 सप्ताह
CNG स्मार्ट10 से 12 सप्ताह
पेट्रोल अन्य वैरिएंट6 से 7 सप्ताह
CNG अन्य वैरिएंट6 से 7 सप्ताह
EV स्मार्ट 3018 से 24 सप्ताह
EV स्मार्ट 4010 से 12 सप्ताह
EV अन्य वैरिएंट8 से 10 सप्ताह

Tata Punch

Honda Amaze

Toyota Glanza

Hyundai Exter

टाटा पंच फेसलिफ्ट का डिजाइन

2026 टाटा पंच अपने बॉक्सी, कॉम्पैक्ट लुक को बरकरार रखती है, लेकिन इसे अब पहले से ज्यादा शार्प लुक दिया गया है। स्लिम LED DRLs, ब्लैक-आउट ग्रिल, नए LED हेडलैंप और रीडिजाइन किए गए बंपर इसे फ्रेश लुक देते हैं। पीछे की तरफ, कनेक्टेड LED टेल-लैंप और एक रिवाइज्ड बंपर इसे मॉडर्न टच देते हैं, जबकि साइड में नए 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील हैं।

टाटा ने पंच लाइनअप को 6 वैरिएंट में बांटा है। इसमें स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड प्लस S शामिल है। ग्राहकों को 6 कलर्स का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें बंगाल रूज, कैरामल, कूर्ग क्लाउड्स और सियानटैफिक के साथ-साथ डेटोना ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं। पंच 2024 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी, जो 4 दशकों से भी ज्यादा समय में पहली बार है कि किसी नॉन-मारुति सुजुकी मॉडल ने टॉप स्थान हासिल किया है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट के फीचर्स
नई टाटा पंच में कई शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है, इसमें आसान पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटो-डिमिंग IRVM, एक बड़ा 10.24 HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, हरमन ऑडियो सिस्टम और भी बहुत कुछ शामिल है। नई टाटा पंच अब अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा बूट देती है, जिसमें पेट्रोल वेरिएंट में 366 लीटर की लगेज कैपेसिटी है, जबकि CNG वर्जन में 210-लीटर का इस्तेमाल करने लायक बूट मिलता है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट की सेफ्टी
पंच फेसलिफ्ट मॉडल में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है। नई पंच में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग के साथ-साथ ESC, ABS, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। सेफ्टी पर अपने फोकस को दिखाने के लिए, टाटा मोटर्स ने नई पंच का क्रैश टेस्ट किया, जिसमें चार डमी यात्रियों के साथ एक ट्रक से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आमने-सामने की टक्कर का सिमुलेशन किया गया। इम्पैक्ट के बावजूद, बॉडी स्ट्रक्चर सही सलामत रहा, और क्रैश के बाद चारों डोर खोले जा सके। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.70 लाख रुपए है। वहीं, BNCAP में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

Hindi Newsऑटो न्यूज़168 दिन पहुंच गया ₹5.70 लाख की इस SUV का वेटिंग पीरियड, 5-स्टार सेफ्टी से लैस

See Less