₹17,000 तक सस्ते हुए Samsung Galaxy S25 सीरीज के DSLR जैसे कैमरे, पावरफुल AI फीचर्स वाले दो फोन, 7 साल रहेंगे नए
Flipkart Freedom Sale 2026 में Samsung Galaxy S25 FE और Galaxy S25 पर बड़ी छूट मिलने वाली है। सेल Galaxy S25 सीरीज के दो फोन 17,000 रुपए तक की छूट पर मिलने वाले हैं। जानें किस पर कितने की छूट और फोन की खासियतें।

1/9![]()
Samsung Galaxy S25 and S25 FE Price Drop:
Flipkart की Freedom Sale 2026 कल शुरू होने वाली है। इस सेल में Samsung के दो प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S25 FE और Galaxy S25 पर बड़ी छूट मिलने वाली है। खास बात यह है कि Galaxy S25 FE और Galaxy S25 फोन 17000 रुपए के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। यानी दोनों फोन्स पर हजारों रुपये की बचत की जा सकेगी।

2/9![]()
7 अगस्त से Flipkart Freedom Sale 2026 सेल होगी शुरू
Flipkart की सेल 8 अगस्त से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होगी, जबकि Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर 7 अगस्त से ही इन ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे। सेल के दौरान ग्राहकों को कई अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे, जिनमें शामिल हैं: SBI Credit Card पर 10% Instant Discount, No Cost EMI, पुराने फोन पर Exchange Bonus, चुनिंदा मॉडल्स पर अतिरिक्त बैंक ऑफर्स शामिल हैं।

3/9![]()
Flipkart Freedom Sale में Samsung Galaxy S25 FE हुआ सस्ता
Flipkart ने अपनी माइक्रोसाइट पर पुष्टि कर दी है कि Samsung Galaxy S25 FE को Freedom Sale के दौरान 47,999 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकेगा। इस कीमत में फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स दोनों शामिल हैं। बता दें कि Galaxy S25 FE को 54,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। यानी फोन पर 12,000 रुपए की छूट मिल रही है।

4/9![]()
Samsung Galaxy S25 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट
Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S25 भी Freedom Sale काफी सस्ते में मिलेगा। Flipkart सेल में यह 57,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध होगा। फोन की मौजूदा कीमत 74,999 रुपए है। यानी सेल के दौरान ग्राहक करीब 17,000 रुपए तक की बचत कर सकेंगे। हालांकि यह कीमत बैंक ऑफर्स और अन्य डिस्काउंट शामिल होने के बाद लागू होगी।

5/9![]()
Samsung Galaxy S25 FE: डिस्प्ले और IP68 रेटिंग
Samsung Galaxy S25 FE फोन में 6.7-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल किया गया है। वहीं Armour Aluminium Frame इसे मजबूती देता है और IP68 रेटिंग की वजह से यह धूल और पानी से भी सुरक्षित रहता है।

6/9![]()
Samsung Galaxy S25 FE: कैमरा और बैटरी
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Samsung Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। कैमरा AI फीचर्स के साथ आता है, जिससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी बेहतर होती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,900mAh बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

7/9![]()
Samsung Galaxy S25: डिस्प्ले, प्रोसेसर
Galaxy S25 में 6.2-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz Adaptive Refresh Rate के साथ आती है। फोन में Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB RAM मिलती है। फोन में 4000mAh बैटरी है।

8/9![]()
Samsung Galaxy S25: कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 10MP टेलीफोटो कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

9/9![]()
Galaxy AI और 7 साल तक अपडेट का मिलेगा फायदा
Samsung के दोनों स्मार्टफोन Galaxy AI फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें AI आधारित फोटो एडिटिंग, स्मार्ट सर्च, लाइव ट्रांसलेशन, राइटिंग असिस्ट और कई प्रोडक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं। साथ ही कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए 7 बड़े Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Samsung Samsung Mobile
Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹17,000 तक सस्ते हुए Samsung Galaxy S25 सीरीज के DSLR जैसे कैमरे, पावरफुल AI फीचर्स वाले दो फोन, 7 साल रहेंगे नए