राजस्थान से गिरफ्तार हुआ रोहित चौधरी गैंग का शातिर बदमाश आजम, 17 से ज्यादा FIR; दिल्ली क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी पिछले एक साल से ज्यादा समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान के अलवर, तिजारा और भिवाड़ी में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था.

Published byJalaj Kumar Mishra

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी पिछले एक साल से ज्यादा समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान के अलवर, तिजारा और भिवाड़ी में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था.

author-image

New Update

Delhi Police Crime Branch Arrests Azam Linked to Rohit Chaudhary Gang

Delhi Police

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी गैंगस्टर स्क्वॉड (AGS) ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और रोहित चौधरी गैंग के सक्रिय सदस्य आज़म को राजस्थान के टपूकड़ा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र का बैड कैरेक्टर (BC) है और उसके खिलाफ लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, पुलिस पर हमला और सरकारी काम में बाधा समेत 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह पांच मामलों में वांछित था और एक मामले में अदालत द्वारा प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) घोषित किया जा चुका था.

गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था अपराधी

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी पिछले एक साल से ज्यादा समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान के अलवर, तिजारा और भिवाड़ी में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. उसे पकड़ने के लिए AGS टीम ने कई महीनों तक तकनीकी निगरानी, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), IPDR विश्लेषण और मानव खुफिया सूचना के आधार पर लगातार ऑपरेशन चलाया.

2 अगस्त 2026 को मिली पुख्ता सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने राजस्थान के टपूकड़ा स्थित अंजुमन अस्पताल के पास जाल बिछाया. पुलिस को देखकर आरोपी छतों के रास्ते भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया.

जेल में हुई थी गैंगस्टर रोहित चौधरी से मुलाकात

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वर्ष 2017 में कारजैकिंग के मामले में जेल के दौरान उसकी मुलाकात गैंगस्टर रोहित चौधरी से हुई थी. इसके बाद वह गैंग से जुड़ गया और गैंग के सदस्यों तथा स्थानीय अपराधियों तक अवैध हथियार पहुंचाने सहित कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा. वर्ष 2025 में उसने दो बार पुलिस टीम पर हमला कर गिरफ्तारी से फरार होने में भी सफलता हासिल की थी.

क्राइम ब्रांच के डीसीपी हरष इंदोरा (IPS) ने कहा, "AGS टीम की लगातार तकनीकी निगरानी, मानव खुफिया सूचना और महीनों तक चले फील्ड ऑपरेशन के चलते इस फरार अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी फरार अपराधियों को कानून के दायरे में लाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है." पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क तथा गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों के संबंध में भी जांच की जा रही है.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें