18 तेजी से खुलेंगे Apps, Xiaomi HyperOS 4 का हुआ एलान; देखें एलिजिबल डिवाइसेस की पूरी लिस्ट - xiaomi announces hyperos 4 with glass inspired ui and super ai assistant 2 0
News
Xiaomi ने अपने नए बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट HyperOS 4 का एलान कर दिया है। यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम ग्लास-इंस्पायर्ड री-डिजाइन्ड UI, इन-हाउस MiMo LLM पर बेस्ड 'Super AI Assistant 2.0' और सिस्टम-लेवल परफॉर्मेंस अपग्रेड्स के साथ आता है।

HyperOS 4 में मिलेगा नया लुक।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने गुरुवार को अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट HyperOS 4 की घोषणा कर दी है। दावा है कि ये एक री-डिजाइन्ड यूजर इंटरफेस (UI), नए AI-पावर्ड फीचर्स और सिस्टम-लेवल परफॉर्मेंस में बड़े इंप्रूवमेंट्स लेकर आया है। इसके खास अट्रैक्शन्स में ग्लास-इंस्पायर्ड डिजाइन लैंग्वेज शामिल है। जो रियलिस्टिक रिफ्रैक्शन इफेक्ट्स देती है, जैसा कि iPhone के Liquid Glass में देखने को मिलता है। HyperOS 4 को शुरुआत में Xiaomi के इन-हाउस MiMo लार्ज लैंग्वेज मॉडल से पावर्ड Super AI Assistant 2.0 के साथ बीटा में रोलआउट किया जाएगा।
HyperOS 4 की उपलब्धता और एलिजिबल डिवाइसेज
Xiaomi आज से फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के पहले बैच के साथ HyperOS 4 को बीटा में रोलआउट करना शुरू करेगा। इसका शुरुआती रोलआउट फिलहाल चीन तक सीमित रहने की उम्मीद है। पहले बैच में Xiaomi 17 Ultra, Xiaomi 17 Ultra Leica Edition, Xiaomi 17 Pro Max, Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17, Redmi K90 Pro Max, Redmi K90 Pro Max Champion Edition, Redmi K90, Xiaomi Pad 8 Pro और Xiaomi Pad 8 जैसे डिवाइसेस शामिल हैं।
दूसरा बैच 27 अगस्त से HyperOS 4 का बीटा अपडेट पाना शुरू करेगा। इस लिस्ट में Xiaomi 17 Max, Xiaomi 17T Pro, Xiaomi 17T, Xiaomi 15 Ultra, Xiaomi 15 Ultra Satellite Edition, Xiaomi 15S Pro, Xiaomi 15 Pro, Xiaomi 15,
, Redmi K90 Ultra और Redmi K Pad 2 शामिल हैं। वहीं बीटा टेस्टिंग का तीसरा बैच 17 सितंबर से शुरू होना तय हुआ है, जिसमें Redmi K100 Pro Max, Redmi K100 Pro, Redmi K80 Pro, Redmi K80 Pro Extreme Edition, Redmi K80, Xiaomi Mix Flip 2, Xiaomi Pad 7 Ultra और Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 शामिल हैं। Xiaomi ने अभी तक HyperOS 4 के लिए ग्लोबल रोलआउट शेड्यूल का एलान नहीं किया है।
HyperOS 4 के फीचर्स
गौर करने वाली बात ये है कि Xiaomi की HyperOS रिलीज सीधे Android वर्जन नंबर्स से बंधी नहीं होती हैं। उदाहरण के लिए, कंपनी ने हाल ही में Android 17-बेस्ड सॉफ्टवेयर को HyperOS 3 के तौर पर रोलआउट करना शुरू किया था, जबकि दूसरी तरफ इसने इसी ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन के साथ अपने स्मार्टफोन्स के लिए Android 16 भी पेश किया था।
बड़े बदलावों में री-डिजाइन्ड यूजर इंटरफेस है, जिसमें ग्लास-इंस्पायर्ड डिजाइन लैंग्वेज मिलती है। कंपनी का कहना है कि ये सिस्टम सपोर्टेड UI एलिमेंट्स में बिल्कुल असली दिखने वाले रिफ्रैक्शन इफेक्ट्स रेंडर करेगा। HyperOS 4 के साथ पर्सनलाइजेशन ऑप्शन्स को भी काफी बढ़ाया गया है।
यूज़र्स अब क्लॉक और नोटिफिकेशन्स जैसे एलिमेंट्स को अपनी पसंद से री-अरेंज कर सकेंगे, जबकि फोल्डर्स को रीसाइज और विजेट्स को एक साथ ग्रुप किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, इसका लेटेस्ट OS पोर्ट्रेट और लैंडस्केप ऐप्स के बीच आसानी से और स्मूथली स्विच करता है, जबकि फ्लोटिंग विंडोज एप के ओरिएंटेशन से मैच करने के लिए खुद रोटेट हो सकती हैं।
कंपनी का दावा है कि 9 घंटे फोन इस्तेमाल करने के बाद भी HyperOS 3 के मुकाबले इसमें एप्स 18 परसेंट तक तेजी से लोड होते हैं। Xiaomi का कहना है कि वह AI का इस्तेमाल करके ये पहले ही प्रेडिक्ट कर लेता है कि आगे किन रिसोर्सेस की जरूरत पड़ सकती है और यूजर के एक्शन लेने से पहले ही उन्हें RAM में प्री-लोड कर देता है।
HyperOS 4 में Super AI Assistant 2.0 पेश किया गया है, जो Xiaomi के इन-हाउस MiMo लार्ज लैंग्वेज मॉडल से पावर्ड है। इस असिस्टेंट के बारे में दावा किया गया है कि ये वॉयस ट्रांसक्रिप्शन, नोट्स ऑर्गनाइजेशन, फोटोज में सर्च, ट्रेवल प्लान बनाने में मदद और कंपैटिबल स्मार्ट होम और स्मार्ट कार प्रोडक्ट्स को कंट्रोल कर सकता है। वहीं नया Inspiration Ball फीचर इंटरफेस और AI असिस्टेंट को सही कॉन्टेक्स्टुअल इंफॉर्मेशन देने के लिए डिजाइन किया गया है।