‘आवारापन’ की पाकिस्तानी गर्ल रीमा कहा हैं? 19 साल में बदल गईं इतनी, अब बॉलीवुड छोड़ कर रहीं ये काम
Awarapan Mrinalini Sharma: मृणालिनी शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2005 में अजय देवगन की फिल्म ‘अपहरण’ से की थी. इसमें वह स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थीं. हालांकि, उन्होंने कई सालों पहले फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था. आएइ जानते हैं कि अब वह क्या कर रही हैं.
Awarapan Mrinalini Sharma: मृणालिनी शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2005 में अजय देवगन की फिल्म ‘अपहरण’ से की थी. इसमें वह स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थीं. हालांकि, उन्होंने कई सालों पहले फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था. आएइ जानते हैं कि अब वह क्या कर रही हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/14/awarapan-2026-08-14-15-41-56.png)
Awarapan Mrinalini Sharma: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) की रिलीज के साथ ‘आवारापन’ (Awarapan) की यादें भी ताजा हो गई हैं. आज से करीब दो दशक पहले साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में इमरान हाशमी और श्रिया सरन ने अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म में उनके अलावा एक और अहम किरदार भी था, जिसने कम स्क्रीन टाइम के बावजूद लोगों का ध्यान खींचा था. यहां पर हम जिस किरदार के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी गर्ल ‘रीमा’ हैं, जिसे मृणालिनी शर्मा ने निभाया था. फिल्म उनके किरदार के साथ-साथ लोगों ने उनकी खूबसूरती को भी काफी पसंद किया गया था, उन्हें इस फिल्म से बड़ी पहचान मिली थी. लेकिन अब 19 साल बाद वह फिल्मों की दुनिया से पूरी तरह दूर हैं और एक अलग ही फील्ड में अपनी पहचान बना रही हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.
‘आवारापन’ से मिली थी मृणालिनी शर्मा को बड़ी पहचान
मृणालिनी शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2005 में अजय देवगन की फिल्म ‘अपहरण’ से की थी. जिसमें उनका स्पेशल अपीयरेंस था. इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल इंग्लिश प्रोजेक्ट में भी काम किया. लेकिन उन्हें बड़ी पहचान 2007 में आई ‘आवारापन’ से मिली. उन्होंने इसमें एक पाकिस्तानी लड़की रीमा का किरदार निभाया था. उनका किरादर भले ही श्रिया सरन जितना बड़ा नहीं था, लेकिन मृणालिनी ने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों की काफी तारीफ लूटी. फिल्म के बाद उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली और आगे कई काम करने मौके मिले. लेकिन उनका करियर ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया.
इस फिल्म के बाद कहा बॉलीवुड को अलविदा
आवारपन के बाद मृणालिनी शर्मा ने कुछ और प्रोजेक्ट्स में काम किया. हालांकि, उन्होंने धीरे-धीरे एक्टिंग से दूरी बनानी शुरू कर दी. साल 2018 में वह ‘इश्केरिया’ में नजर आई, इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया. बाद में वह कैमरे के सामने कम ही दिखाई दीं. उन्होंने इश्केरिया के बाद अपने करियर को नई दिशा दी. कभी फिल्मों में नजर आने वाली मृणालिनी अब कॉर्पोरेट और स्पोर्ट्स की दुनिया से जुड़ी हुई हैं. यही वजह है कि इतने साल बाद जब ‘आवारापन’ को लेकर बातें होने लगी तो लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा होने लगी कि रीमा कहां और क्या कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: Awarapan 2 X Review: रिलीज होते ही छाई इमरान हाशमी की फिल्म, लोग बोलें- 'फूल पैसा वसूल'
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें