केंद्र-लद्दाख वार्ता: बेनतीजा रहा संवाद, 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह पदयात्रा; आंदोलन की चेतावनी

Sat, 12 Sep 2026 06:40 AM IST

अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Sep 2026 06:40 AM IST

सार

लेह एपेक्स बॉडी के सदस्य सोनम वांगचुक ने कहा कि 19 से 24 सितंबर तक प्रस्तावित पदयात्रा पिछले वर्ष 24 सितंबर की हिंसा में मारे गए लोगों की स्मृति में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

Centre-Ladakh Talks: Dialogue remains inconclusive

लेह एपेक्स बॉडी के सदस्य सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ वार्ता में प्रमुख मांगों पर ठोस पहल नहीं होने के बाद लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह तक पदयात्रा निकालने की घोषणा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।दोनों संगठनों ने कहा कि सरकार की ओर से लद्दाख की विशेष परिस्थितियों के अनुरूप शासन व्यवस्था और अधिक अधिकारों वाली निर्वाचित विधानसभा की स्थापना की मांग पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली।

विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने, प्रभावित लोगों को मुआवजा देने और 24 सितंबर की हिंसा की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई गई। लेकिन किसी में भी उचित जवाब नहीं मिला। लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और लद्दाख प्रशासन के बीच समन्वय की कमी दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बातचीत जारी रहने के बावजूद कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन



कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के नेताओं ने परिसीमन, वित्तीय अधिकारों और संवैधानिक सुरक्षा उपायों से जुड़े मुद्दे भी उठाए। सरकार की ओर से संकेत दिया गया है कि उसके प्रस्तावित मसौदे पर अक्तूबर के पहले सप्ताह में चर्चा की जा सकती है। लेह एपेक्स बॉडी के सदस्य सोनम वांगचुक ने कहा कि 19 से 24 सितंबर तक प्रस्तावित पदयात्रा पिछले वर्ष 24 सितंबर की हिंसा में मारे गए लोगों की स्मृति में आयोजित की जाएगी। उन्होंने लद्दाख की मांगों के समर्थन में आम जनता से पदयात्रा में सहयोग और भागीदारी की अपील की।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.