छात्रा ने टीचर को 19 सेकेंड में 9 चप्पल मारीं: कुशीनगर में छेड़खानी की थी, हथेली पर थूककर चाटा फिर माफी मांगी - Seorahi(Kushinagar) News
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kushinagar
- Seorahi
- Severhi Coaching Center Teacher Harassment Case | Student Beats Teacher
राजू कुमार| सेवरही (कुशीनगर), कुशीनगर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कुशीनगर में छेड़खानी करने पर छात्रा ने टीचर को 19 सेकेंड में 9 चप्पलें मारीं। छात्रा के परिजनों ने भी टीचर को जमकर पीटा। उससे हथेली पर थुकवाकर चटवाया। इसके बाद टीचर ने हाथ जोड़कर छात्रा और उसके परिवार वालों से माफी मांगी। पिटाई का वीडियो शनिवार शाम को सामने आया है।
घटना सेवरही इलाके की है, जहां एक महीने पहले ही IIT-NEET की कोचिंग खुली थी। छात्रा इसी कोचिंग में पढ़ने जाती थी। छात्रा ने अपने घरवालों को बताया कि टीचर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। इसके बाद उसके घरवाले कोचिंग सेंटर पहुंचे और टीचर को जमकर पीटा।
टीचर की पिटाई की 3 तस्वीरें…

सीन 1- छात्रा के परिजनों ने आरोपी टीचर को लात-घूंसों से जमकर पीटा

सीन 2- टीचर के बाल पकड़कर खींचे। चेहरे पर थप्पड़ बरसाए।

सीन 3- आरोपी टीचर ने थूककर चाटा। इसके बाद हाथ जोड़कर माफी मांगी।
अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा आरोपी टीचर कुर्सी पर बैठा है। चारों तरफ से छात्रा के घरवालों ने उसे घेर रखा है। चप्पलों और लात-घूसों से उसे पीट रहे हैं। इस बीच टीचर अपना चेहरा छिपाता दिख रहा। परिजन उसका हाथ चेहरे से हटा देते हैं। इसके बाद उसके गाल पर जमकर थप्पड़ बरसाने लगते हैं।
छात्रा के घरवाले उसे कोहनी से पीटते हैं। कुर्सी से उठाकर बाल खींचते हैं। उससे कहते हैं कि थूक कर चाट। आरोपी टीचर अपनी हथेलियों पर थूकता है। फिर उसे चाटता है। छात्रा से उसके घरवाले कहते हैं कि इसे तब तक मारो जब तक तेरा गुस्सा शांत न हो जाए। छात्रा इसके बाद 19 सेकंड में टीचर को 9 चप्पलें मारती है।

पिटाई के दौरान टीचर अपना मुंह छिपाता रहा।
आरोपी टीचर और छात्रा के परिजन फरार फिलहाल, आरोपी टीचर और पीटने वाली छात्रा और उसके परिजन फरार हैं। थाने में दोनों पक्षों से शिकायत नहीं मिली है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कोचिंग सेंटर बंद मिला।
सेवरही थानाध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया…

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन कोचिंग सेंटर बंद मिला। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी वीडियो की जांच कर रही है।

---------------
ये खबर भी पढ़ें…
नोएडा में बच्चे की गड्ढे में डूबकर मौत, पिता वाइस-प्रिंसिपल

ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे आव्यान की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। शनिवार शाम वह घर के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। पढ़िए पूरी खबर...
.