₹19,999 में लॉन्च हुआ Curve डिस्प्ले स्मार्टफोन, अंदर मिलेगी धांसू बैटरी

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Lava Virat Curve 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को सोमवार को भारत में पेश किया. यह फोन खासतौर पर अपने कर्व्ड डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और पीछे दी गई छोटी स्क्रीन की वजह से चर्चा में है. कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन में उतारा है.

Lava Virat Curve 5G की कीमत और बिक्री

Lava Virat Curve 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है. बैंक डिस्काउंट के बाद ग्राहक इस फोन को 19,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं. फोन को Ellora Slate, Heritage Indigo और Makrana Ivory कलर में लॉन्च किया गया है. इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर 28 सितंबर से शुरू होगी.

120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले

Lava Virat Curve 5G में 6.67 इंच का फुल HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है. डिस्प्ले 394ppi पिक्सल डेंसिटी और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स तक है.

फोन के पिछले हिस्से में एक मिनी डिस्प्ले भी दी गई है. इसकी मदद से यूजर्स फोन अनलॉक किए बिना टाइम, बैटरी प्रतिशत, वॉल्यूम, इमोजी और अन्य जरूरी नोटिफिकेशन देख सकते हैं. इसमें अपनी पसंद का टेक्स्ट और इमोजी सेट करने का विकल्प भी मिलता है.

Dimensity 7100 प्रोसेसर और कैमरा

यह स्मार्टफोन 6nm तकनीक पर बने MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है. फोन में 6GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है. फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50 मेगापिक्सल का Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसमें EIS यानी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें स्क्रीन फ्लैश की सुविधा है.

6,000mAh बैटरी और Android 16

Lava Virat Curve 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. हालांकि, बॉक्स में 33W का चार्जर मिलता है. कंपनी के मुताबिक, फोन 55 घंटे तक टॉकटाइम, 720 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम और 660 मिनट तक YouTube प्लेबैक दे सकता है. फोन Android 16 पर चलता है. कंपनी ने दो साल के OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

अन्य फीचर्स

फोन में IR ब्लास्टर, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा भी है. डिवाइस को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है. साथ ही, यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो धूल और पानी से प्रोटेक्शन देता है. फोन का वजन 184 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.55mm है.

ये भी पढ़ें- स्मार्टफोन से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक, सस्ते मिलेंगे ये प्रोडक्ट, 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More

google button