बिहार में PPP मोड पर खोले जाएंगे 16 मेडिकल कॉलेज: 19 जिलों में बनेंगे विशेष कोर्ट, राजगीर में स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की होगी स्थापना - Patna News

BREAKING

बिहार में PPP मोड पर खोले जाएंगे 16 मेडिकल कॉलेज:19 जिलों में बनेंगे विशेष कोर्ट, राजगीर में स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की होगी स्थापना

पटना5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पीपीपी मोड पर 16 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसमें डेंटल कॉलेज भी शामिल है। इन मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर पीडब्ल्यूसी की नियुक्ति होगी।

वहीं,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज लंबित मामलों के निष्पादन के लिए 19 विशेश न्यायालयों की स्थापना की जाएगी।

यह निर्णय बुधावर को सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।

इन जिलों में बनेगा विशेष कोर्ट

सम्राट कैबिनेट में पश्चिम चंपारण, मधुबनी, भोजपुर, सिवान, अररिया, सुपौल, खगड़िया, जहानाबाद, बक्सर, जमुई, कैमूर, कटिहार, सीतामढ़ी, मुंगेर, मधेपुरा, बांका, शेखपुरा, औरंगाबाद और लखीसराय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989 के तहत लंबित मामलों के निष्पादन के लिए अनन्य विशेष कोर्ट की स्थापना को मंजूरी दी है।

इन कोर्ट के संचालन के लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (अराजपत्रित कोटि) के कुल 171 पदों के सृजन की भी मंजूरी दी गई है।

राजगीर में स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की होगी स्थापना

राज्य खेल अकादमी के राजगीर परिसर में 'स्पोर्ट्स साइंस सेंटर' की स्थापना होगी। कैबिनेट की बैठक में इस सेंटर के संचालन, मेंटेनेंस, मानव संसाधन और अत्याधुनिक उपकरणों की व्यवस्था करने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा पूर्वी चंपारण जिले के पीपरा कोठी स्थित सरकारी भूमि पर केंद्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय को 30 सालों की लीज पर भूमि उपलब्ध कराने की मंजूरी दी गई है।

.

खबरें और भी हैं...

  • रेप केस- चरित्र-कपड़ों पर नहीं, सबूतों पर फैसला दें जज: SC के निर्देश पर गाइडलाइन; पटना हाईकोर्ट ने कहा था- सलवार उतारने की कोशिश रेप नहीं

    SC के निर्देश पर गाइडलाइन; पटना हाईकोर्ट ने कहा था- सलवार उतारने की कोशिश रेप नहीं|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:53
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मुंबई से भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर का टेक्निकल असिस्टेंट गिरफ्तार: AEDO एग्जाम से पहले महिला कैंडिडेट को भेजा Answer Key; जैमर कंपनी का स्टाफ बना था

    AEDO एग्जाम से पहले महिला कैंडिडेट को भेजा Answer Key; जैमर कंपनी का स्टाफ बना था|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    बांकीपुर हार की सम्राट ने की समीक्षा, क्या एक्शन लेंगे: राजद में बवाल, शक्ति यादव-भाई वीरेन्द्र भिड़े; साधु यादव बोले- तेजस्वी खाकर मोटा हो रहा, घूम रहा

    राजद में बवाल, शक्ति यादव-भाई वीरेन्द्र भिड़े; साधु यादव बोले- तेजस्वी खाकर मोटा हो रहा, घूम रहा|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:02
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    बांकीपुर में भाजपा 422 में से 400 बूथों पर हारी: मंत्री रामकृपाल-रविशंकर अपना बूथ नहीं बचा पाए;नितिन नवीन का जहां बचपन बीता, वहां भी हारे

    2:59
    • कॉपी लिंक

    शेयर