अहान शेट्टी की 1920: Cold Winter को मिल गई हीरोइन, हॉरर थ्रिलर में इस एक्ट्रेस संग दोबारा करेंगे काम? - ahan shetty 1920 cold winter cast join by actress anya singh enter in vikram bhatt horror thriller
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
अभिनेता अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 1920: कोल्ड विंटर के लिए एक्ट्रेस की तलाश पूरी हो गई है।
-1789377095268_m.webp)
अहान शेट्टी की अगली फिल्म 1920: कोल्ड विंटर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
1920: कोल्ड विंटर की कास्ट की चर्चा तेज
इस एक्ट्रेस के हाथ लगी हॉरर थ्रिलर फिल्म
अहान शेट्टी की अपकमिंग मूवी 1920: कोल्ड विंटर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में हॉरर थ्रिलर की परिभाषा को बदलने वाले निर्देशक विक्रम भट्ट की अगली फिल्म का नाम 1920: कोल्ड विंटर (1920 Cold Winter) है, जो लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। 'हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट' के बाद विक्रम का पूरा फोकस 1920: कोल्ड विंटर पर है, जिसमें लीड एक्टर के तौर पर अहान शेट्टी के नाम पर पहले ही मुहर लग चुकी है।
अब 1920: कोल्ड विंटर की लीड एक्ट्रेस को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। जिसके तहत बताया जा रहा है कि इस हॉरर थ्रिलर फिल्म के लिए मेकर्स की तलाश पूरी हो गई है।
1920: कोल्ड विंटर में नजर आएगी ये एक्ट्रेस
विक्रम भट्ट की 1920 हॉरर थ्रिलर फ्रेंचाइजी हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक मानी जाती है। इसकी अगली किस्त में सुपरस्टार सुनील शेट्टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्टी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अब खबर 1920: कोल्ड विंटर की लीड एक्ट्रेस को लेकर सामने आई है, जिसमें अभिनेत्री अन्या सिंह (Anya Singh) का नाम सामने आया है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार विक्रम भट्ट ने 1920: कोल्ड विंटर के लिए अन्या सिंह को फाइनल किया है, जो इससे पहले आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में अहम किरदार निभाती हुई नजर आई हैं। उस सीरीज में अपनी कमाल की अदाकारी से अन्या ने सबका दिल जीता था।

इतना ही नहीं 1920: कोल्ड विंटर के जरिए अन्या सिंह अभिनेता अहान शेट्टी संग दूसरी बार काम करती हुई दिखेंगी। इससे पहले इन दोनों कलाकारों की जोड़ी फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आ चुकी है, जिसे इसी साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। बॉर्डर 2 में अन्या ने अहान की पत्नी की किरदार निभाया था।
1920 फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म
मालूम हो कि 1920: कोल्ड विंटर हिंदी सिनेमा चर्चित हॉरर थ्रिलर फ्रेंचाइजी 1920 की छठी किस्त बताई जा रही है। साल 2008 में रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा के साथ 1920 का आगाज हुआ था और इसके बाद से इस फ्रेंचाइजी की कई मूवीज सामने आ चुकी हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं-
1920 (2008)
1920: एविल रिटर्न्स (2012)
1920 लंदन (2016)
1921 (2018)
1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट (2023)
1920: कोल्ड विंटर (रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है)
यह भी पढ़ें- 5 साल बाद चालू होगी Ahan Shetty की बंद हुई फिल्म, इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ