बंटवारा 1947 देखने के बाद सलमान ने सनी देओल को किया था फोन, बेटे करण ने बताया कैसा है रिश्ता

Aug 24, 2026 07:02 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

सलमान खान देओल परिवार के हमेशा करीब रहे हैं। धर्मेंद्र से उनका एक खास रिश्ता है। अब सनी देओल के बेटे करण जौहर ने बताया कि उनके परिवार के लिए सलमान क्या हैं। साथ ही एक्टर को फिल्म बंटवारा 1947 कैसी लगी।

salman khan called sunny deol after watching batwara 1947

बंटवारा 1947 देखने के बाद सलमान ने सनी देओल को किया था फोन

सलमान खान और देओल परिवार का खास रिश्ता रहा है। अपने कई इंटरव्यूज में खुद एक्टर धर्मेंद्र और सनी देओल ने दबंग खान से अपने खास बांड के बारे में बात की है। अब सनी देओल ले बेटे करण ने बताया कि उनका और सलमान का कैसा रिश्ता है। साथ ही करण ने बताया कि फिल्म बंटवारा 1947 देखने के बाद दबंग खान का कैसा रिएक्शन था।

कैसा है सलमान और देओल परिवार का रिश्ता?

हाल में फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में करण देओल ने बताया कि सलमान और देओल परिवार का रिश्ता कैसा है। करण ने कहा 'वो (सलमान खान) परिवार को बहुत प्यार करते हैं। वो बहुत सपोर्टिव हैं। वो हमेशा हमारे लिए मौजूद रहते हैं। उनका प्यार बहुत असली है। वो एक शानदार इंसान हैं।' करण से जब पूछा गया कि क्या एक्टर ने उनकी फिल्म बंटवारा 1947 देखी है। इसके जवाब में करण ने कहा कि सलमान ने खुद फोन कर बताया था कि उन्हें फिल्म पसंद आई, उन्हें सनी देओल का किरदार बहुत शानदार लगा था।

बंटवारा 1947

सलमान और धर्मेंद्र का खास रिश्ता

धर्मेंद्र ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान उनका बेटा है। उनका और एक्टर का एक खास रिश्ता है। वहीं एक्टर भी हमेशा धर्मेंद्र और उनके परिवार के साथ खास रिश्ता शेयर करते आए। बॉबी देओल को करियर में मदद की। सनी देओल की फिल्म में कैमियो किया। सनी देओल ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान और उनके पिता धर्मेंद्र के बीच एक अलग कनेक्शन, एक रिश्ता है। दोनों एक दूसरे को बहुत मानते हैं। और जब धर्मेंद्र इस दुनिया से विदा हुए तो सलमान ने अपने शो बिग बॉस 19 पर नाम आंखों से उन्हें याद किया था।

बंटवारा 1947 हुई फ्लॉप?

फिल्म बंटवारा 1947 की बात करें तो ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म का इमरान हाशमी की आवारापन 2 के साथ क्लैश था। ऐसे में इमरान की फिल्म आगे निकल गई और अब बंटवारा 1947 अपना बजट निकालने में भी स्ट्रगल कर रही है। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले आमिर खान ने इसकी OTT डील भी स्वीकार नहीं की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए स्ट्रगल कर रही है।

बंटवारा 1947 की कहानी

बता दें, बंटवारा 1947 असगर वजाहत के एक नाटक पर बनी फिल्म है। इसमें सनी देओल एक मुस्लिम का किरदार निभा रहे हैं कप बंटवारे के बाद पाकिस्तान चला जाता है। यहां उसे एक हिंदू परिवार का घर रहने को मिलता है जिसमें पहले से उस घर की असली मालकिन रह रही होती है। फिल्म की कहानी धर्म और जात से परे प्यार और भावनाओं के बीच चलती है।

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।

एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

See Less