पंजाब- पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद होगी: डीलर्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार-तेल कंपनियों को चिट्‌ठी भेजी; गाड़ीवालों को कैश रखना होगा - Pathankot News

पंजाब में पेट्रोल पंप जल्द ही फोन पे, गूगल पे और पेटीएम जैसे UPI माध्यम से ₹2,000 से ज्यादा की पेमेंट लेना बंद कर सकते हैं। पंजाब की पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन (PADAP) ने ये चेतावनी दी है। उन्होंने सरकार UPI पेमेंट पर MDR का विरोध किया है। एसोसिएशन

.

अगर पेट्रोल पंपों पर ये पेमेंट बंद हुई तो फिर टू-व्हीलर को छोड़कर कार और बस-ट्रक समेत दूसरे कॉमर्शियल गाड़ी वालों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। खासकर, उनके लिए ज्यादा दिक्कत होगी, जो टंकी फुल करवाकर लॉन्ग रूट पर निकलते हैं। उन्होंने पेट्रोल पंपों के लिए इस फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए हड़ताल की भी चेतावनी दी है।

4 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप, रोजाना 70 करोड़ की UPI पेमेंट पंजाब में करीब 4,104 पेट्रोल पंप हैं। नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के अगस्त 2026 के आंकड़ों के आधार पर पंजाब के पेट्रोल पंपों पर रोजाना अनुमानित 11 से 12 लाख यूपीआई पेमेंट होते हैं। जिनकी कुल रकम करीब ₹65 से ₹70 करोड़ रोजाना बैठती है।

अनुमान के मुताबिक रोजाना 10 फीसदी लोग ही 2 हजार से अधिक का तेल डलवाते हैं। ऐसे में नई व्यवस्था के तहत ₹5 प्रति लेनदेन के हिसाब से डीलरों को करीब ₹5.5 से ₹6 लाख रोजाना शुल्क देना पड़ सकता है। 30 दिन में यह रकम करीब ₹1.65 से ₹1.80 करोड़ हो सकती है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- डीलरों की कमाई घटेगी पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह दोआबा ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री, वित्त मंत्री और इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों से इस मामले में राहत देने की मांग की गई है। डीलरों ने 14 सितंबर को जारी वित्त मंत्रालय की गजट अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा है कि पेट्रोल पंपों पर डिजिटल भुगतान के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगाया जाना चाहिए।

उनका तर्क है कि पेट्रोल-डीजल बेचने पर उन्हें मिलने वाला मार्जिन पहले से ही सीमित है। दूसरी ओर कर्मचारियों की तनख्वाह, बिजली, रखरखाव, सुरक्षा और दूसरे खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर ₹2,000 से ज्यादा के UPI भुगतान पर हर लेनदेन के लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ा तो इसका सीधा असर डीलरों की कमाई पर पड़ेगा।

ट्रक यूनियन बोली- कैश से लूट होगी, हड़ताल करेंगे सरकार के इस फैसले के खिलाफ ऑल पंजाब ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन ने भी नाराजगी जताई है। प्रदेश अध्यक्ष हैपी संधू ने कहा कि अगर पंजाब में पंप डीलरों ने 2000 से अधिक यूपीआई न ली तो सबसे ज्यादा असर ट्रक ऑपरेटर्स पर पड़ेगा। एक ट्रक में एक बार में 20 से 50 हजार तक का डीजल पड़ता है। लंबे सफर पर निकलने से पहले अधिकतर ऑपरेटर्स समय बचाने के लिए टंकी फुल करवाकर निकलते हैं।

अब एक साथ डीजल ना डलवा पाने के कारण या तो ड्राइवर को डीजल डलवाने के लिए बार-बार रुकना पड़ेगा, या फिर कैश साथ में रखना होगा। जिससे लूट की वारदात हो सकती है। काम रिस्की हो जाएगा। सरकार इस फैसले को वापिस ले अन्यथा ऑल पंजाब ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन हड़ताल करने को मजबूर होगी।

पंप डीलर्स की केंद्र सरकार को भेजी चिट्‌ठी…

पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब की ओर से भेजा गया पत्र।

पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब की ओर से भेजा गया पत्र।