स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, एक साथ तोड़ा मिताली राज और मेग लैनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 मामलों में बनीं नंबर-1 बल्लेबाज
Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में शतक जड़ इतिहास रच दिया है. मंधाना अब महिला इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन और शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गई हैं.
Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में शतक जड़ इतिहास रच दिया है. मंधाना अब महिला इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन और शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गई हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/03/smriti-mandhana-2026-09-03-22-00-08.jpg)
Smriti Mandhana Photograph: (X/BCCI Women)
Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. महिला एशिया कप 2026 का 7वां मुकाबला भारत और हांगकांग चाइना के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना के शतक के दम पर 5 विकेट पर 193 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है. मंधाना ने 124 रनों की तूफानी पारी खेली और भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. इस शतक के साथ ही मंधाना ने एक साथ भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मंधाना अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं.
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं स्मृति मंधाना
महिला एशिया कप 2026 के 7वें मैच में हांगकांग के खिलाफ मुकाबले से पहले, स्मृति मंधाना को मिताली राज का इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 113 रनों की जरूरत थी. मिताली ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 10868 रन बनाए हैं. इस मैच में जहां एक छोर से टीम इंडिया के विकेट लगातार गिरते रहे, वहीं दूसरे छोर पर मंधाना ने तेजी से रन बनाए और सिर्फ 60 गेंदों में 113 रनों का आंकड़ा पूरा कर मिताली राज को पीछे छोड़ दिया. मंधाना अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं.
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाली खिलाड़ी
10869 - स्मृति मंधाना
10868 - मिताली राज
10740 - सूजी बेट्स
10273 - शार्लेट एडवर्ड्स
10007 - स्टेफनी टेलर
A new No. 1 in women's international cricket! 👑
Smriti Mandhana has dethroned Mithali Raj to become the highest run-scorer in women's international cricket. 📈 pic.twitter.com/2WEbkbPbcb
— Cricinfo (@cricinfo) September 3, 2026
स्मृति मंधाना के नाम दर्ज हुआ महिला इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड
वहीं इस मैच में शतक लगाते ही स्मृति मंधाना महिला इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व दिग्गज कप्तान मेग लैनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 17 शतक लगाए थे. अब मंधाना के नाम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18 शतक हो गया है. मंधाना ने सिर्फ 64 गेंदों पर 124 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 14 चौका और 7 छक्का शामिल रहा.
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने के मामले में भी नंबर-1 बनीं स्मृति मंधाना
हांगकांग चाइना के खिलाफ इस मैच में शतक लगाकर स्मृति मंधाना ने एक और रिकॉर्ड बनाया है. मंधाना अब पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 से ज्यादा शतक लगाने का कारनामा किया है. भारत की ओर से महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सिर्फ स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ही शतक लगाने का कारनामा किया है.
T20I में शतक जड़ने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज
112 - स्मृति मंधाना बनाम ENG-W, 2025
103 - हरमनप्रीत कौर बनाम NZ-W, 2018
100* - स्मृति मंधाना बनाम HKG-W, 2026
यह भी पढ़ें: दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में बढ़ेगा रोमांच, टीम इंडिया के 3 बड़े खिलाड़ियों की हुई सरप्राइज एंट्री!
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें