लॉकअप 2 में राम कपूर ने मानी अपनी गलती! पामेला सेरेना से मांगी माफी, बेटे का नाम लेकर कही दिल छू लेने वाली बात| Navbharat Live
Updated On: Aug 01, 2026 | 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Ram Kapoor Apology: लॉकअप 2 में पामेला सेरेना से बहस के बाद राम कपूर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका बेटा यह देखे कि गलती होने पर माफी मांगना जरूरी है।

पामेला सेरेना और राम कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Ram Kapoor Apology On Lock Upp 2: रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में हर दिन रिश्तों के नए समीकरण और तीखे विवाद देखने को मिल रहे हैं। हालिया एपिसोड में अभिनेता राम कपूर और कंटेस्टेंट पामेला सेरेना के बीच हुई तीखी बहस ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। बहस के दौरान राम कपूर का आक्रामक रवैया देखकर पामेला असहज हो गईं। हालांकि, कुछ समय बाद राम कपूर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पामेला से माफी मांगी।
शो में हुई बहस के बाद राम कपूर खुद पामेला सेरेना के पास पहुंचे और शांत भाव से अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने कहा कि मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है, बस मुझे माफ कर दीजिए। इसकी सबसे बड़ी वजह मेरा बेटा है। वह भी यह शो देख रहा होगा। अगर उसने अपने पिता को किसी महिला से गुस्से में इस तरह बात करते देखा है, तो मैं चाहता हूं कि वह यह भी देखे कि उसके पिता ने अपनी गलती मानकर माफी मांगी।
पामेला ने खुलकर रखी अपनी बात
राम कपूर की बात सुनने के बाद पामेला सेरेना ने भी अपनी भावनाएं खुलकर साझा कीं। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा ऐसा महसूस हुआ कि राम कपूर ने कभी उनका साथ नहीं दिया, जबकि उन्होंने शुरुआत से ही उनका सम्मान किया है। पामेला ने कहा कि अगर मैंने आपके साथ कभी बदतमीजी की होती तो मैं आपकी नाराजगी समझ सकती थी, लेकिन मैंने हमेशा आपकी इज्जत की है। आप एक पढ़े-लिखे, समझदार और सम्मानित व्यक्ति हैं। इसलिए आपसे इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं थी।
ये भी पढ़ें- यश संग इंटीमेट सीन्स पड़े भारी! सिद्धार्थ मल्होत्रा की पोस्ट पर कियारा आडवाणी को किया गया ट्रोल
आकांक्षा चमोला ने किया बीच-बचाव
बहस के दौरान स्थिति तब ज्यादा गंभीर हो गई जब राम कपूर पामेला के पीछे-पीछे कॉरिडोर तक चले गए और ऊंची आवाज में बात करने लगे। इससे पामेला सेरेना खुद को असुरक्षित महसूस करने लगीं। तभी साथी कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने बीच-बचाव करते हुए राम कपूर को रोक दिया और साफ कहा कि किसी भी महिला को डराना या असहज महसूस कराना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। बाद में राम कपूर ने भी माना कि उस समय वह भावनाओं में बह गए थे और एक अन्य कंटेस्टेंट के साथ चल रहे तनाव का असर उनके व्यवहार पर पड़ा।
