‘आवारापन 2’ बनीं 2026 की दूसरी हिट, जल्द टूटेगा धुरंधर-2 का रिकॉर्ड? अब सुपरहिट बनने की बारी

Awarapan 2 Clean Hit Verdict: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 45 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 5 दिनों में 104 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। इसी के साथ यह क्लीन हिट बन गई है।

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार प्रदर्शन कर रही है। इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कमाई में पहले सोमवार यानी चौथे दिन गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद कलेक्शन इतना मजबूत रहा कि फिल्म महज 4 दिनों में ही क्लीन हिट बन गई है। नॉस्टैल्जिया और इमरान हाशमी की पॉपुलैरिटी का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिलता नजर आ रहा है। अब फिल्म तेजी से 100 करोड़ रुपये के क्लब की ओर बढ़ रही है।

चौथे दिन हुई 10 करोड़ से ज्यादा कमाई

‘आवारापन 2’ ने चौथे दिन यानी सोमवार को 10.06 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने 23.40 करोड़ रुपये से शानदार ओपनिंग की थी। इस लिहाज से चौथे दिन फिल्म की कमाई में करीब 57 फीसदी की गिरावट आई, लेकिन वीकडेज के हिसाब से यह कलेक्शन अभी भी मजबूत माना जा रहा है। फिल्म ने चार दिनों में कुल 94.37 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 111.36 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। दिन के हिसाब से देखें तो ऐसा रहा कलेक्शन -

और पढ़ें - सुनीता आहूजा बेटे यशवर्धन संग पहुंचीं फैमिली कोर्ट, तलाक पर पैपराजी को दिया ये जवाब

  • डे 1: 23.40 करोड़ रुपये
  • डे 2: 34.09 करोड़ रुपये
  • डे 3: 26.82 करोड़ रुपये
  • डे 4: 10.06 करोड़ रुपये
  • डे 5: ₹9.75 करोड़ रुपये
  • कुल: 104.12 करोड़ रुपये

अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के बाद यह इमरान हाशमी की बतौर सोलो लीड पहली 100 करोड़ नेट कमाई वाली फिल्म बन जाएगी।

महज 5 दिन में बनी क्लीन हिट

‘आवारापन 2’ का बजट करीब 45 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म अब तक 104.12 करोड़ रुपये की इंडिया नेट कमाई कर चुकी है। यानी 5 दिनों में ही फिल्म ने अपनी लागत से करीब 59.12 करोड़ रुपये ज्यादा कमा लिए हैं। खास बात यह है कि 2026 में ‘आवारापन 2’ ऐसा करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले ‘धुरंधर 2’ ने यह उपलब्धि हासिल की थी। बाकी सफल बॉलीवुड फिल्मों को अभी प्लस वर्डिक्ट मिला है।

और पढ़ें - शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पार्ले-जी खाकर किया गुजारा, जेल में घटा 18KG वजन, फिर आई तलाक की खबर

अब सुपरहिट बनने की तैयारी

हिट बनने के बाद ‘आवारापन 2’ की नजर अब सुपरहिट वर्डिक्ट पर है। इसके लिए फिल्म को 150 फीसदी रिटर्न हासिल करना होगा। फिल्म के बजट के हिसाब से सुपरहिट का आंकड़ा करीब 112.50 करोड़ रुपये नेट बैठता है। फिल्म अभी 104.12 करोड़ रुपये पर है, यानी सुपरहिट बनने के लिए इसे करीब 10 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि यह आंकड़ा छठे दिन यानी बुधवार तक हासिल हो सकता है।

इमरान हाशमी के करियर में नया रिकॉर्ड

‘आवारापन 2’ की सफलता इमरान हाशमी के लिए भी बेहद खास है। फिल्म ने न सिर्फ उनकी वापसी को मजबूत किया है, बल्कि अब यह उनके करियर की सबसे बड़ी सोलो बॉक्स ऑफिस उपलब्धियों में शामिल हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘आवारापन 2’ कितनी जल्दी सुपरहिट के बाद ब्लॉकबस्टर की रेस में भी शामिल हो पाती है।