वृंदावन ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल हादसा: मृतक मजदूरों के परिवार को मिला मुआवजा, घायल मजदूर को इलाज के साथ दी 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद - Mathura News

हादसे में मृतक मजदूरों के परिवार को 20-20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है

मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल में हुए हादसे में मृतक मजदूरों के परिवार की निर्माण करने वाली कंपनी ने आर्थिक मदद की है। इसके साथ ही हादसे में घायल मजदूर का इलाज कराने के साथ साथ उनको 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भ

.

कंपनी प्रतिनिधि ने जारी की रिलीज

शुक्रवार सुबह हुए हादसे के बाद देर शाम मॉल का निर्माण कर रही देहरादून की कंपनी VKJ प्रोजेक्ट ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए हादसे पर दुख जताया। कंपनी के प्रतिनिधि चंद्र शेखर ने कहा कि वृंदावन में निर्माण किए जा रहे प्रोजेक्ट में हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस कठिन समय में कंपनी के संवेदना प्रभावित परिवारों के साथ हैं और घायल मजदूर के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि अपने सभी प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हर व्यक्ति को सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा जाता है। इस परिस्थिति में पूरी टीम पुलिस,स्थानीय प्रशासन तथा अन्य संबंधित अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रही है और आवश्यक सभी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

शुक्रवार सुबह हुआ था ओमेक्स के निर्माणाधीन कोर्टयार्ड मॉल पर हादसा

शुक्रवार सुबह हुआ था ओमेक्स के निर्माणाधीन कोर्टयार्ड मॉल पर हादसा

मृतकों के परिवार को दी 20-20 लाख की आर्थिक मदद

कंपनी प्रतिनिधि चंद्र शेखर ने कहा कि इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना और घायल श्रमिक को हर संभव बेहतर इलाज कराना है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवार को 20-20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा घायल मजदूर का इलाज कराने के साथ साथ 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद की जा रही है। इसके अलावा जो भी संभावित मदद होगी वह की जाएगी। हादसे के कारण क्या रहे इसकी भी जांच की जाएगी।

हादसे में काम कर रहे 4 मजदूर मौके पर दब गए थे

हादसे में काम कर रहे 4 मजदूर मौके पर दब गए थे

3 मजदूरों की हुई थी मौत

शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल की चौथी मंजिल पर लेंटर डाले जाते समय शटरिंग अचानक धराशाई हो गई। इस हादसे में काम कर रहे 4 मजदूर मौके पर दब गए। करीब 60 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण 3 मजदूरों की मौत हो गई। जिसमें नेपाल निवासी शिवराम के अलावा पश्चिम बंगाल निवासी आलम और रफ़ीउल थे। वहीं दिलदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।