जन्माष्टमी स्पेशल: ना मलाई, ना दही! सिर्फ 2 मिनट में बनाएं माखन मिश्री का भोग, सीखें रेसिपी

Sep 01, 2026 02:19 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Janmashtami Special: माखन मिश्री का प्रसाद भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन आप उनके लिए भोग में ये प्रसाद तैयार कर सकते हैं। सिर्फ 2 मिनट का टाइम लगेगा और दही या मलाई को घंटों फेंटने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Makhan Mishri Bhog

माखन मिश्री

जन्माष्टमी का इंतजार हर कृष्ण भक्त को बड़ी बेसब्री से रहता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। कान्हा को उनकी मनपसंद चीजों का भोग भी लगता है, जिसमें सबसे ऊपर आता है माखन मिश्री का प्रसाद। भगवान श्रीकृष्ण को माखन बेहद प्रिय है, इसलिए उन्हें माखन चोर भी कहा जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन उन्हें माखन मिश्री का भोग तो जरूर ही लगाया जाता है। आमतौर पर मक्खन बनाना काफी लंबा प्रॉसेस होता है। इसके लिए मलाई इक्कठा करनी पड़ती है, फिर उसे फेंटना और जाने क्या-क्या। ऐसे में कई लोग बाहर का माखन ला कर ही भगवान को भोग लगा देते हैं। लेकिन आज हम आपको 2 मिनट में घी से माखन बनाने का तरीका बता रहे हैं।

देसी घी से बनाएं माखन मिश्री का प्रसाद

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के लिए आप घर पर ही माखन मिश्री का प्रसाद तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- देसी घी (250 ग्राम), बर्फ के टुकड़े (8), मिश्री (50 ग्राम), केसर के धागे, पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट्स (ऑप्शनल)।

सिर्फ 2 मिनट में कान्हा के लिए बनाएं माखन मिश्री का प्रसाद

आमतौर पर मक्खन बनाने में काफी टाइम लगता है और उसकी पहले से भी तैयारियां करनी पड़ती हैं। लेकिन अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है, तो 2 मिनट में भी आप घर में ताजा मक्खन बना सकते हैं। भगवान के भोग के लिए ये रेसिपी एकदम परफेक्ट रहेगी। आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं इसे बनाने का तरीका-

स्टेप 1- सबसे पहले एक बाउल या छोटी हांडी में देसी घी लें। ध्यान रहे घी पूरी तरह से पिघला हुआ होना चाहिए।

स्टेप 2- अब आइस क्यूब्स यानी बर्फ के कुछ टुकड़े घी में डालें और इसे हाथ से लगातार फेंटे। लगभग 2 मिनट तक चलाने पर मक्खन बनकर तैयार हो जाएगा।

स्टेप 3- अब मक्खन में थोड़ी सी मिश्री और केसर के कुछ धागे मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। अगर आपके पास मिश्री नहीं है तो मिठास के लिए चीनी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

स्टेप 4- माखन को किसी कटोरी में निकाल लें। इसके ऊपर कटे हुए पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें। कान्हा जी के लिए माखन मिश्री का भोग बनकर तैयार है।

जरूरी बात- पारंपरिक रूप से माखन दही या मलाई से बनाया जाता है। लेकिन अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है या आप घर से दूर रहते हैं, तो कान्हा के भोग के लिए इस तरह से इंस्टेंट माखन मिश्री का प्रसाद बना सकते हैं।

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

See Less