श्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका| Navbharat Live
Updated On: Jul 15, 2026 | 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार
Modi Cabinet Expansion: केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल के बीच सीएम शिंदे दिल्ली पहुंचे हैं। 17 जुलाई को होने वाले इस विस्तार में श्रीकांत शिंदे सहित कई नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

श्रीकांत शिंदे, पीएम मोदी व एकनाथ शिंदे (डिजाइन फोटो, सोर्स: AI)
विस्तार
Shrikant Shinde Cabinet Minister: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के कैबिनेट में भारी फेरबदल की अटकलें अब तेज हो गई है। 17 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इस विस्तार में महाराष्ट्र की राजनीति और महायुति गठबंधन को लेकर बड़े फैसले होने की उम्मीद है। चर्चा है कि शिवसेना के सांसद और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को मोदी कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री का बड़ा पद मिल सकता है।
मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) से बगावत कर एकनाथ शिंदे शिवसेना में शामिल हुए 6 सांसदों के राजनीतिक भविष्य को लेकर खींचतान मची हुई है। सभी 6 सांसदों ने मंत्री पद के लिए ताल ठोंकी है। इस बीच ऑपरेशन टाइगर के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे एक बार फिर दिल्ली पहुंच गए हैं।
चर्चा है कि 17 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसे लेकर एकनाथ शिंदे ने ठाकरे सेना छोड़कर उनके साथ आए 6 सांसदों के लिए दूसरी बर्थ यानी राज्य मंत्री पद भी मांगा है। सूत्रों के अनुसार शिंदे सेना के हिस्से एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री पद आ सकता है। इसमें ठाणे जिले की कल्याण लोकसभा से शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे करे कैबिनेट मंत्री पद मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ओमराजे निंबालकर और संजय जाधव का नाम ऊपर
उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर शिंदे कैंप में शामिल हुए 6 सांसदों में से एक को राज्य मंत्री बनाए जाने की संभावना है। धाराशिव से सांसद ओमराजे निंबालकर और परभणी से सांसद संजय जाधव का नाम केंद्रीय राज्य मंत्री पद के लिए सबसे ऊपर चल रहा है। उनके समर्थकों ने जश्न की तैयारी भी कर रखी है।
एनसीपी ने भी की दो मंत्री पद की मांग
इस बात की भी चर्चा है कि बाकी चार सांसदों को किसी कमेटी में शामिल करके उनकी नाराजगी दूर की जाएगी। इधर महायुति में शामिल सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने भी अपने कोटे के दो मंत्रियों को लेकर जोर आजमाइश कर रही है।
यह भी पढ़ें:- बारामती को मिला वर्ल्ड-क्लास रेलवे स्टेशन, 11.40 करोड़ से पुनर्विकास, सुनेत्रा पवार ने PM मोदी का जताया आभार
महाराष्ट्र कैबिनेट में भी होगा फेरबदल
एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे का असर सिर्फ केंद्र ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र सरकार पर भी दिखने को मिल सकता है। राज्य मंत्रिमंडल में भी जल्द ही बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। परफॉर्मेंस के आधार पर कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, और उनकी जगह नए व युवा चेहरों को मौका दिया जा सकता है।
