नीट यूजी में पंशुल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक-2: दिल्ली-एनसीआर के पहले टॉपर बने, अब एम्स दिल्ली से एमबीबीएस करने का सपना - Faridabad News
फरीदाबाद1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पंशुल बंसल नीट यूजी की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक -2 हासिल करने वाला छात्रा
फरीदाबाद सेक्टर-21सी के रहने वाले स्टूडेंट पंशुल बंसल ने नीट यूजी की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक -2 हासिल की है। उनको 720 में से 715 नंबर हासिल किए है। दिल्ली-एनसीआर में वह पहले टॉपर बने है जिसने ये कामयाबी हासिल की है। पंशुल की मॉ एक बड़े सामाचार संस्थान में कंपनी सचिव के पद पर काम करती है। जबकि उनके पिता संजीव कुमार बंसल उद्योगपति है। अब वह एम्स, नई दिल्ली से एमबीबीएस करना चाहते हैं। इसके बाद न्यूरो सर्जरी या कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में जाना चाहते है।
दिल्ली से पूरी की 12वीं की पढ़ाई
पंशुल बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि, उन्होंने दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित समर फील्ड स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। वह बचपन से ही डाक्टर बनना चाहते थे। इसी को लेकर वह तैयारी करते आ रहे थे। उन्होंने एलन करियर इंस्टीट्यूट से तैयारी की है। पंशुल ने बताया कि परीक्षा के लिए उन्होंने कोई अलग से तैयारी नही की थी। वह रोजाना नियमित रूप से सुबह, दोपहर और रात को निर्धारित रूप से पढ़ाई करते थे। इस तरह वह 12 से 13 घंटे पढ़ाई करते आ रहे है। यही उनकी सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है।
उन्होंने कहा कि पहले वाली नीट यूजी परीक्षा में बहुत उम्मीद थी। लेकिन तनाव के कारण अच्छा नहीं कर पाया था और 696 ही नंबर आ रहे थे। तब घर आकर मैंने फिर से पढ़ाई शुरू की और मॉक टेस्ट मानकर चलने लगा। लेकिन किस्मत से री-नीट ने मुझे टॉपर बना दिया। मैं दूसरी बार एग्जाम में बिना तनाव और बिना उम्मीद के बैठा था और सफलता मिली

पंशुल ने 720 में से 715 नंबर हासिल किए है
परीक्षा कैंसिल होने से निराश नही हुए
पंशूल ने बताया कि पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द हो गई। जिसके बाद उन्होंने इससे निराश होने की जगह पर इसको अवसर के रूप में देखा और पहले वाली परीक्षा में हुई गलतियों से सबक लेकर उन्हें सुधारा और उसका ही परिणाम है कि उनका रैंक -2 आया है। उन्होंने इस परीक्षा में कामयाबी का श्रेय अपने पूरे परिवार को दिया है।
एआई टूल का इस्तेमाल नहीं किया
नीट की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पंशुल ने कहा कि उन्होंने किसी से दूरी नहीं बनाई। हर तीन महीने में टेस्ट के बाद दोस्तों के साथ घूमने जाता था। खाली समय में एनिमेशन कार्टून और यूट्यूब देखता था। दोस्तों के साथ पार्टी भी करता था।पंशुल ने यह भी बताया है कि उन्होंने कभी किसी एआई टूल का इस्तेमाल नहीं किया। जो भी विषय कठिन लगता था, उसे अपने शिक्षकों से पूछता था और किताबों से भी समझता था।
10वीं और 12वीं में भी शानदार प्रदर्शन
पंशुल ने 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। इतना ही नहीं उन्होंने JEE Main 2026 भी दिया था, जिसमें 99.5 प्रतिशत प्राप्त किए। हालांकि उनका लक्ष्य शुरू से मेडिकल था, इसलिए उन्होंने नीट में पूरी ताकत लगा दी।
पियानो बजाने का शौक
पंश्शुल को म्यूजिक का शौक है। माइंड रिलेक्स करने के लिए वे अकसर इसका सहारा लेते थे। उन्हें पियानो बजाने का शौक है और उन्होंने इस क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं पास की हैं। उन्होंने रॉक स्कूल से ग्रेड-4 और ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन से ग्रेड-2 का प्रमाणपत्र प्राप्त किया है।
माता-पिता ने जताई खुशी
पंशुल की इस कामयाबी पर लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर परिवार को बंधाई दी। पंशुल की इस कामयाबी पर माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चे ने उनका नाम रोशन किया है। पूरे दिल्ली एनसीआर में वो पहला स्टूडेंट है जिसको ये मुकाम हासिल हुआ है।
.
खबरें और भी हैं...
अलफलाह यूनिवर्सिटी का छात्र दिल्ली से लाता था गांजा: ₹500 में पुड़िया बेचता था, जम्मू का रहने वाला, सप्लायर की तलाश जारी

- कॉपी लिंक
शेयर
नाबालिग भाइयों ने 9 साल की बच्ची से किया रेप: फरीदाबाद में पिता ने गोद ली, दवाई पिला बेहोश करते थे; 10 दिन बाद वापस छोड़ी
0:37- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में 3 साल के बच्चे को झुलसाने का आरोप: खेलते हुए पड़ोसी के मकान में गया, बाहर आया तो शरीर पर थे जलने के निशान
0:34- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में बीच-बचाव में लगा चाकू, युवक की मौत: दोस्तों के साथ ढाबे पर पराठे खाने गया, पहले से मौजूद लड़के से हुई कहासुनी
0:28- कॉपी लिंक
शेयर