लखनऊ में 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च: योगी ने भूमिपूजन किया, प्लॉट के रेट ₹2800 वर्गफीट से शुरू - Lucknow News
लखनऊ2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
लखनऊ को 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट की सौगात मिली है। आवासीय योजनाएं वरुण विहार और नैमिष नगर में हैं, जहां प्लॉट मिलेंगे। ये दोनों योजनाएं 10,680 एकड़ में विकसित की जा रही हैं। गुरुवार को सीएम योगी ने इन योजनाओं की नींव रखी। इसी के साथ इन दोनों योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए।
वरुण विहार योजना काकोरी में आगरा एक्सप्रेस-वे के पास और नैमिष नगर सीतापुर रोड-आईआईएम रोड इलाके में डेवलप की जा रही है। नैमिष नगर के लिए बीकेटी तहसील के 18 गांवों में जमीन अधिग्रहण किया गया है। ये दोनों योजनाएं 12 हजार करोड़ रुपए से विकसित की जा रही हैं। इनमें प्लॉट के रेट 2800 रुपए से 3800 रुपए तक प्रति वर्गफीट निर्धारित किए गए हैं।
सीएम योगी ने स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) की बात दोहराई। कहा- 6500 एकड़ से ज्यादा में वरुण विहार योजना और 4100 एकड़ में नैमिषनगर विकसित किया जा रहा है। ये योजनाएं केवल लखनऊ का विकास नहीं हैं। ये SCR के इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी आगे बढ़ाएंगी। बताया-
लखनऊ के साथ हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी को जोड़कर SCR बनाया जा रहा है। स्टेट कैपिटल रीजन में व्यवस्थित तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में SCR अपने आईटी सेक्टर और इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाएगा।
3 तस्वीरें देखिए-
सीएम योगी को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने वरुण विहार योजना के बारे में बताया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने नैमिषनगर योजना का मॉडल देखा। इस दौरान उनके साथ लखनऊ के सभी भाजपा विधायक भी मौजूद रहे।
योगी ने आगरा एक्सप्रेस-वे के पास दोना गांव में शाम 4 बजे सभी योजनाओं का शिलान्यास किया।
शहर की सबसे ऊंची इमारत का शिलान्यास
इन योजनाओं के साथ जिन 5 आवासीय अपार्टमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया, उनकी लागत 2166 करोड़ रुपए है। शिलान्यास के साथ बसंतकुंज में पार्क व्यू, गोमतीनगर में लेक व्यू, शारदानगर विस्तार में वागेश्वरी, अनंतनगर में अदिति और ऐशबाग में ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट का काम शुरू हो गया। ऐशबाग स्क्वॉयर 27 मंजिला होगा। यह शहर की सबसे ऊंची इमारत होगी। इसमें 4 टॉवर और 384 फ्लैट होंगे।
लॉन्चिंग अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
.
अपडेट्स
12:12 PM24 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
सीएम योगी ने SCR की बात दोहराई
सीएम योगी ने स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि 6500 एकड़ से ज्यादा में वरुण विहार योजना और 4100 एकड़ में नैमिषनगर विकसित किया जा रहा है। ये योजनाएं केवल लखनऊ का विकास नहीं हैं, ये SCR के इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी आगे बढ़ाएंगी। लखनऊ के साथ हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी को जोड़कर SCR बनाया जा रहा है। स्टेट कैपिटल रीजन में व्यवस्थित तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में SCR अपने आईटी सेक्टर और इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाएगा।
12:02 PM24 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
किसान की बेटी बोली- मैं मुआवजे के पैसे से मेडिकल की पढ़ाई करूंगी
किसान की बेटी नामरा फातिमा ने बताया कि पिताजी को जो मुआवजा मिला, उससे उन्होंने दूसरी जगह जमीन खरीदी। मैं उसी पैसे से मेडिकल की पढ़ाई भी करूंगी।
11:58 AM24 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
किसान ने बेटे की कहानी सुनाकर बुलडोजर का जिक्र किया
नैमिष नगर योजना में किसान ओम प्रकाश अवस्थी की डेढ़ बीघे जमीन लगी। उन्होंने बताया कि हमने डेढ़ बीघे जमीन एलडीए को दी और उसके बदले 16 बीघे जमीन खरीद चुके हैं। कई लाख रुपए फिक्स कर दिए।
इसके बाद भी बेटे ने कहा कि पापा बोलेरो खरीद लेते हैं। हमने कहा कि बोलेरो खरीदोगे फिर 4 लड़कों के साथ चौराहाबाजी करोगे। उसी चक्कर में फिर कहीं बाबाजी का बुलडोजर तुम्हारे घर में… (इतना कहते ही एनाउंसर ने किसान को बोलने से मना कर दिया।
11:43 AM24 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
किसान ने कहा- यहां जमीन दी, उन्नाव में जमीन-घर दोनों खरीदे
11:20 AM24 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
मंच पर 6 किसानों को बुलाया, सबने अनुभव बताए
मंच पर सीएम योगी के सामने भूमि देने वाले किसानों में से 6 को बुलाया गया। सबने अनुभव बताए। एक किसान ने बताया कि उन्हें अपनी जमीन के 2.80 करोड़ रुपए मिले हैं। एक किसान ने बताया कि उन्हें 2.90 करोड़ रुपए मिले। उन्होंने उन्नाव में जमीन और घर दोनों खरीद लिया। एक किसान की बेटी ने बताया कि उसे 80 लाख रुपए मिले। उस पैसे से उसने एक जगह जमीन खरीदी और बचे हुए पैसे से मेडिकल की पढ़ाई भी करेगी।
11:15 AM24 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
जिन किसानों की जमीन गई, उनके अनुभव सुने जा रहे हैं
11:08 AM24 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
केवल नैमिष नगर में 5 लाख की आबादी रह सकेगी
सीतापुर रोड पर विकसित की जा रही नैमिष नगर योजना में 5 लाख की आबादी रह सकेगी। यह 5668 एकड़ में विकसित की जा रही है।
11:00 AM24 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
दोनों आवासीय (प्लॉट) योजना के बारे में जानिए-
वरुण विहार में 1926 में प्लॉट
प्लॉट का क्षेत्रफल
कुल प्लॉट
रजिस्ट्रेशन की रकम
112.5 वर्गमीटर
1144
₹1,69,470 लाख
162 वर्गमीटर
268
₹2,44,036.80 लाख
200 वर्गमीटर
340
₹3,01,280 लाख
288 वर्गमीटर
30
₹4,33,843.20 लाख
300 वर्गमीटर
39
₹4,51,920 लाख
450 वर्गमीटर
105
₹6,77,880 लाख
नैमिष नगर में 1084 प्लॉट
प्लॉट का क्षेत्रफल
कुल प्लॉट
रजिस्ट्रेशन की रकम
72 वर्गमीटर
173
₹1,52,000
112.5 वर्गमीटर
327
₹2,37,500
162 वर्गमीटर
282
₹3,42,000
200 वर्गमीटर
218
₹4,13,820
288 वर्गमीटर
66
₹6,08,000
450 वर्गमीटर
18
₹9,50,000
10:59 AM24 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
जिन 5 अपार्टमेंट का शिलान्यास हुआ, उन्हें जानिए
स्थान
अपार्टमेंट का नाम
बसंतकुंज
पार्क व्यू
गोमती नगर
लेक व्यू
शारदा नगर विस्तार
वागेश्वरी
अनंत नगर
अदिति
मिल रोड ऐशबाग
ऐशबाग स्क्वायर
10:58 AM24 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
नैमिष नगर में 3,800 रुपए प्रति वर्गफीट रेट से मिलेगी जमीन
एलडीए ने नैमिष नगर में जमीन की कीमत 3,800 रुपए प्रति वर्गफीट तय की है। यह दर वरुण विहार से ज्यादा है। वरुण विहार में 2500 से 2700 रुपए प्रति वर्ग फीट रेट रहेगा। एलडीए के मुताबिक, नैमिष नगर में जमीन किसानों से वरुण विहार के मुकाबले अधिक कीमत पर खरीदी गई है। नैमिष नगर योजना पावन नैमिषारण्य धाम से प्रेरित है। यहां आध्यात्म और आधुनिक सुविधाओं का संगम देखने को मिलेगा।
योजना में मेडिटेशन सेंटर, एजुकेशन हब, मेडिकल हब, कल्चरल सिटी, कम्युनिटी पार्क और शॉपिंग स्ट्रीट विकसित की जाएगी। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए यहां एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) बाजार भी बनाया जाएगा।
10:57 AM24 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
आज से ही कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
मुख्यमंत्री के भूमि पूजन के तत्काल बाद से आज से ही एलडीए की वेबसाइट पर वरुण विहार और नैमिष नगर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता और अन्य शर्तें एलडीए की ओर से जारी की जाएंगी। योजनाओं के लिए जमीन देने वाले किसानों से मुख्यमंत्री मुलाकात भी करेंगे।
लेक व्यू अपार्टमें के बारे में जानिए-
10:52 AM24 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
वरुण विहार योजना के बारे में जानिए
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
'लाख रुपए किलो घी' को बदनाम नहीं करेंगे बृजभूषण: पर्दे के राम को आया गुस्सा; बुआजी ने की छोटे भतीजे की पड़ताल2:09
कॉपी लिंक
शेयर
लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी BJP दफ्तर में घुसे: जमीन पर लेटकर नारेबाजी की; पुलिस से धक्का-मुक्की, कपड़े फाड़ने व अभद्रता का आरोप
1:38
कॉपी लिंक
शेयर
लिव-इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड को चलती गाड़ी से धक्का दिया: वीडियो में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती दिखी, पिता बोले- 21 दिन से अस्पताल में
0:47
कॉपी लिंक
शेयर
नदी में डूबकर मौत, अंतिम संस्कार के बाद बेटी जन्मी: लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 3 डूबे थे, 2 की पत्नियां प्रेग्नेंट थीं