फरीदाबाद में ₹2.50 लाख की साइबर ठगी में आरोपी गिरफ्तार: विदेशी नंबर से कॉल कर परिचित बताया था; युवक को इंग्लैंड भेजने पर फंसाया - Faridabad News

फरीदाबाद11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पानीपत पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar

पानीपत पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

इंग्लैंड ले जाने का झांसा देकर महिला से 2.50 लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना NIT पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनायत (22) निवासी गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनायत के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 74,998 रुपए ट्रांसफर हुए थे। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जनवरी 2026 में उसके व्हॉट्सऐप पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उसका परिचित बताते हुए बातचीत शुरू की। कुछ समय बाद उसने महिला का विश्वास जीत लिया और उससे लगातार बातचीत करने लगा।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इंग्लैंड लेकर जाने का भरोसा दिया

आरोपी ने महिला को बताया कि वह भारत आएगा और उसे अपने साथ इंग्लैंड लेकर जाएगा। विदेश जाने की बात से प्रभावित होकर महिला ने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे अलग-अलग बहानों से पैसे भेजने के लिए कहना शुरू कर दिया।

2.50 लाख रुपए ट्रांसफर कराए

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला से करेंसी बदलवाने और अन्य जरूरतों का हवाला देते हुए ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए। महिला ने फरवरी से मार्च 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में ढाई लाख रुपए से अधिक की रकम ट्रांसफर कर दी। रकम भेजने के बाद भी जब आरोपी ने न तो उसे इंग्लैंड ले जाने की बात पूरी की और न ही पैसे वापस किए, तब महिला को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आठवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है और वर्तमान में नोएडा में मजदूरी करता है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों और ठगी के पूरे नेटवर्क से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • ई-रिक्शा के नीचे दबकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बेटे की मौत,VIDEO: फरीदाबाद में साइकिल चलाते समय हादसा; शादी के 10 साल बाद हुआ था, कल जन्मदिन

    फरीदाबाद में साइकिल चलाते समय हादसा; शादी के 10 साल बाद हुआ था, कल जन्मदिन|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी दबोचे: 2 पिस्टल-4 मैग्जीन और 30 कारतूस बरामद; भाई पर हमले का बदला लेने के लिए बनाई गैंग

    2 पिस्टल-4 मैग्जीन और 30 कारतूस बरामद; भाई पर हमले का बदला लेने के लिए बनाई गैंग|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:32
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद पहुंचे छत्तीसगढ़ से BJP सांसद विजय बघेल: एथेनॉल मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, बोले- भाजपा राज में नक्सलवाद खत्म

    एथेनॉल मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, बोले- भाजपा राज में नक्सलवाद खत्म|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कांवड़ लेकर लौटे युवक ने आगरा नहर में लगाई छलांग: दोस्तों ने किया था बचाने का प्रयास; फरीदाबाद की घटना, कारणों का पता नहीं

    • कॉपी लिंक

    शेयर