'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू, H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव, जानिए हेल्थ को लेकर डॉक्टर ने क्या कहा?
Emraan Hashmi Diagnosed with Swine Flu: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को स्वाइन फ्लू हो गया है. उनकी H1N1 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस खबर के सामने आने के बाद एक्टर के फैंस चिंतित हो गए हैं. आइए जानते हैं कि डॉक्टर ने उनकी हेल्थ लेकर क्या कहा है.
Emraan Hashmi Diagnosed with Swine Flu: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को स्वाइन फ्लू हो गया है. उनकी H1N1 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस खबर के सामने आने के बाद एक्टर के फैंस चिंतित हो गए हैं. आइए जानते हैं कि डॉक्टर ने उनकी हेल्थ लेकर क्या कहा है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/29/emraan-hashmi-5-2026-08-29-15-05-33.png)
Emraan Hashmi Diagnosed with Swine Flu: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को स्वाइन फ्लू हो गया है. उनकी H1N1 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस खबर के सामने आने के बाद एक्टर के फैंस चिंतित हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, एक्टर आवारापन 2 की सक्सेस के बीच बेंगलुरू के एक शो में शामिल होने वाले थे. हालांकि स्वाइन फ्लू होने के बाद अब उन्होंने ये शो कैंसिल कर दिया है. आइए जानते हैं कि डॉक्टर ने उनकी हेल्थ को लेकर क्या कहा है.
इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताई अपनी हेल्थ अपडेट
इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी हेल्थ का अपडेट दिया. उन्होंने बेंगलुरु के लोगों से कहा, 'मेरी तबीयत बहुत खराब है और बदकिस्मती से मैं बेंगलुरु शो में नहीं आ पाऊंगा. लेकिन पिक्चर अभी खत्म नहीं हुई है, बस पोस्टपोन हुई है! मैं आप सभी से शनिवार, 12 सितंबर को सनबर्न यूनियन में मिलूंगा. आपकी टिकट नई तारीख के लिए भी वैलिड रहेंगी. आप लोगों से मिलने का बेसब्री से इंतज़ार है!
डॉक्टर ने हेल्थ को लेकर क्या कहा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान हाल ही में शूटिंग के सिलसिले में रांची गए थे. वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वो कई दिनों से अपनी हेल्थ को लेकर असहज महसूस कर रहे थे. जिसके चलते उन्होंने अपना स्वाइन फ्लू का टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. वहीं, डॉक्टरों ने इमरान हाशमी को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने के बाद आराम करने की सलाह दी है और इसके ही साथ जरूरी सावधानियां बरतने के कहा है. ऐसे में इमरान हाशमी के फैंस को उनकी हेल्थ को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह जल्द दोबारा अपने फैंस के बीच दिखाई देंगे.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/08/29/emraan-hashmi-6-2026-08-29-15-31-12.png)
आवारापन 2 ने किया 145 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन
इमरान हाशमी की आवारापन 2 को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस फिल्म को रिलीज हुए 15 हो चुके हैं और अब इसने 145 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है. वहीं, इसके साथ ही ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो वो 170 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है. इसके साथ ही देश-विदेश की कुल कमाई की बात करें तो वो 220 करोड़ रुपये की हुई है. फिल्म अपनी रिलीज के 16वें दिन में भी कमाई कर रही है.
'आवारापन 2' के बारे में जानिए
'आवारापन 2' में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी लीड रोल में नजर आए. उनके अलावा फिल्म में सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और पूरन गब्बी भी दिखाई दिए. लोग फिल्म के सभी किरदार को पंसद कर रहे हैं. नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर 19 साल बाद शिवम पंडित के किरदार में नजर आए. हाल ही में इमरान अपनी को-स्टार दिशा पटानी के साथ मुंबई के एक थिएटर पहुंचे थे, जहां दोनों ने फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के लिए दर्शकों का आभार जताता. इसके साथ ही इमरान ने 'आवारापन' के तीसरे पार्ट पर मुहर लगाई.
ये भी पढ़ें: 'हिजड़े भीख मांगते हैं....', लड़के से लड़की बनी इस एक्ट्रेस ने झेली नफरत, अब छलका दर्द
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें