बीटेक की पढ़ाई, पहले प्रयास में फेल; फिर बिहार का लाल 2 बार UPSC क्रैक कर बने IPS
Sep 15, 2026 09:36 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

हाल ही में मध्य प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य शासन ने 10 IPS समेत कई अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें से एक नाम 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव प्रिय का नाम भी शामिल है।

आईपीएस वैभव प्रिय सक्सेस स्टोरी
हाल ही में मध्य प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य शासन ने 10 IPS समेत कई अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें से एक नाम 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव प्रिय का नाम भी शामिल है। बता दें कि नेपानगर के प्रभारी एसडीओपी सुरेश महाले का तबादला पीटीएस पचमढ़ी किया गया है। उनकी जगह रतलाम में पदस्थ सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वैभव प्रिया को नेपानगर का नया एसडीओपी बनाया गया है। लेकिन आज हम आपको वैभव प्रिय की यूपीएससी जर्नी के बारे में बताएंगे, जो कमाल की है। वो बिहार के रहने वाले हैं और आईपीएस बनने के लिए उन्होंने एक नहीं बल्कि 2 बार यूपीएससी का एग्जाम क्रैक किया था। हालांकि यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। चलिए आज सक्सेस स्टोरी में आईपीएस अधिकारी वैभव प्रिया की बात करते हैं।
कौन हैं आईपीएस वैभव प्रिय
आईपीएस अधिकारी वैभव प्रिय बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम अजय कुमार सिंह उर्फ श्याम बाबू सिंह है। वैभव के पिता अजय कुमार सिंह उर्फ श्यामबाबू सिंह रेलवे के सीनियर पर्सनल ऑफिसर के पद से रिटायर हुए हैं। वैभव की माता रंजू सिंह गृहिणी हैं। वैभव बचपन से मेधावी छात्र रहे हैं। वैभव ने दसवीं की पढ़ाई मसूरी स्थित ओकग्रोव स्कूल से की है। इसके बाद डीएवी श्यामली रांची से बारहवीं पास की है। इसके बाद वैभव ने एमएनआईटी इलाहाबाद से बीटेक किया।
वर्ष 2020 से शुरू की तैयारी
बीटेक के बाद वैभव ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। उन्होंने तैयारी की शुरुआ कोरोना के दौरान मुजफ्फरपुर में ही रहकर साल 2020 से की। इसके लिए उन्होंने किसी बड़ी संस्था का रुख नहीं किया। हालांकि वैभव प्रिय को पहले अटेंप्ट में निराशा हाथ लगी। लेकिन वो हार नहीं मानें, बल्कि अपनी कमियों पर काम करते हुए उन्होंने और भी मजबूती से तैयारी की।
तीसरे अटेंप्ट में बने आईपीएस
आखिरकार, वैभव को दूसरे अटेंप्ट में सफला मिली। दूसरे अटेंप्ट में रैंक कम अंक आने के कारण आईआईएस की पोजिशन मिली। बता दें कि वैभव ने वर्ष 2021 में 66वीं बीपीएसपी परीक्षा में डीएसपी की परीक्षा क्वालीफाई की थी और उसी साल यूपीएससी का रिजल्ट आया, लेकिन अपने रैंक से वैभव प्रिय संतुष्ट नहीं थे। ऐसे में उन्होंने हार नहीं मानी। तीसरे अटेम्प्ट में 104वीं रैंक मिली है। इस बार उनका चयन आईपीएस के लिए हो गया था।
कैसे की तैयारी
उन्होंने ऑनलाइन टेस्ट सीरीज और ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी करके ही सफलता प्राप्त की। साथ ही बताया कि इंटरव्यू के दौरान उनसे कई कठिन और सरल प्रश्न किए गए। इस दौरान रूस-यूक्रेन के संबंधित युद्ध के संदर्भ में भी सवाल किया गयाष इसके साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था और मुद्रास्फीति पर भी प्रश्न किए गए। साथ ही वैभव के मुताबिक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे जरूरी काम पिछले साल के प्रश्नों को सही ढंग से हल करना हैष साथ ही कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। इसके लिए कठिन परिश्रम करना ही पड़ता है।