₹20,000 से कम में आ रहा धांसू 5G फोन: 6500mAh बैटरी, AI फीचर्स के साथ मिलेंगे 4 साल तक OS अपडेट - Haribhoomi
iQOO Z11 Lite 5G भारत में 24 जुलाई को लॉन्च होगा। इसकी कीमत ₹20,000 से कम होगी। फोन में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, AI फीचर्स, 1200 निट्स डिस्प्ले जैसे खास फीचर्स मिलेंगे। देखिए पूरी डिटेल्स।
₹20,000 से कम में आ रहा धांसू 5G फोन: 6500mAh बैटरी, AI फीचर्स के साथ मिलेंगे 4 साल तक OS अपडेट ।
- Published: 17 Jul 2026, 10:55 AM IST
- Last Updated: 17 Jul 2026, 10:55 AM IST
iQOO भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि इस हैंडसेट को इंडिया में 24 जुलाई को ₹20,000 से कम कीमत पर उतारा जाएगा। इस प्राइस रेंज में यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, AI फीचर्स और दमदार डिस्प्ले जैसी खूबियों के साथ दस्तक देगा। जानिए इस आने वाले बजट में फोन में आपको क्या-क्या खास मिलेगा।
iQOO Z11 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
iQOO Z11 Lite 5G में 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले होगा, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। फोन को Solar Flame और Midnight Blue दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके रियर पैनल पर कॉम्पैक्ट कैमरा मॉड्यूल के साथ नोटिफिकेशन लाइट स्ट्रिप भी दी गई है, जो इसके डिजाइन को प्रीमियम लुक देती है।
AI फीचर्स से होगा लैस
iQOO Z11 Lite 5G में OriginOS 6 मिलेगा और कंपनी इस फोन के लिए 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है। फोन में दो खास AI फीचर्स शामिल किए गए हैं:
- AI Creation: यह फीचर डॉक्यूमेंट का सारांश तैयार करने, टेक्स्ट एडिट करने, कंटेंट जनरेट करने, ट्रांसलेट करने और आइडिया देने में मदद करेगा।
- AI Captions: यह फीचर रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन, ट्रांसलेशन और समरी तैयार करेगा, जो खासतौर पर लेक्चर और मीटिंग्स के दौरान उपयोगी रहेगा।
ये भी पढ़े-ः Motorola Edge 50 Ultra 5G की कीमत धड़ाम: पूरे ₹24,000 की छूट पर पाएं 64MP टेलीफोटो कैमरा फोन, बैंक ऑफर भी मिलेगा
6500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग
iQOO Z11 Lite 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 5 साल के बैटरी हेल्थ प्रोग्राम के तहत कवर रहेगी।
मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी
फोन को Military-Grade Durability रेटिंग और SGS 5-Star Drop Resistance Certification मिला है, जिससे इसकी मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है। iQOO Z11 Lite 5G का निर्माण Vivo के ग्रेटर नोएडा प्लांट में किया जाएगा। वहीं, कंपनी ने बताया कि ग्राहकों को भारत में 670 से अधिक कंपनी-स्वामित्व वाले सर्विस सेंटर के जरिए आफ्टर-सेल्स सपोर्ट मिलेगा।