₹20 से अब ₹1465 पर ट्रेड कर रहा यह शेयर, थोड़े इंतजार पर मालामाल हो गए निवेशक

Jul 25, 2026 08:01 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • ल्यूमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज के शेयर ने साल 2007 में 20 रुपये के स्तर को टच किया था, जो अब 19 साल बाद 1465 रुपये के स्तर तक पहुंच गया है
  • शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें प्रमोटर्स के पास 55.98 फीसदी हिस्सेदारी है
₹20 से अब ₹1465 पर ट्रेड कर रहा यह शेयर, थोड़े इंतजार पर मालामाल हो गए निवेशक

Kolkata: Traders react after fluctuations in stock market, in Kolkata, Sunday, Feb. 1, 2026. Stock market benchmark indices Sensex and Nifty tumbled on Sunday afternoon trade after the Budget proposed to raise Securities Transaction Tax to 0.05 per cent on commodity futures from 0.02 per cent. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI02_01_2026_000274B)

Lumax auto technologies share: शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में बंपर रिटर्न दिया है। ऐसी ही एक कंपनी ल्यूमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज है। इस कंपनी के शेयर ने साल 2007 में 20 रुपये के स्तर को टच किया था, जो अब 19 साल बाद 1465 रुपये के स्तर तक पहुंच गया है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1,898.65 रुपये है। शेयर का यह भाव अप्रैल 2026 में था। बीते पांच साल के परफॉर्मेंस की ही बात करें तो अपने निवेशकों को करीब 1000% का रिटर्न दिया है। जुलाई 2021 में यह शेयर करीब ₹130 के आसपास था। यानी पांच वर्षों में शेयर ने लगभग 10 गुना उछाल दर्ज किया। उस समय यदि किसी निवेशक ने ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो आज उसकी निवेश राशि करीब ₹11 लाख हो चुकी होती।

कंपनी के तिमाही नतीजे

ल्यूमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज के नतीजों की बात करें तो वित्त वर्ष 2025-26 अब तक का सबसे बेहतरीन साल रहा। इस दौरान कंपनी का राजस्व 34% बढ़कर रिकॉर्ड ₹4870 करोड़ पर पहुंच गया। इसके अलावा, एबिटा पहली बार ₹700 करोड़ के पार जाकर ₹705 करोड़ रहा जबकि EBITDA मार्जिन 14.5% दर्ज किया गया। वहीं, प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 47% की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड ₹337 करोड़ रहा।

पिछले 10 वर्षों में कंपनी की बिक्री 18% की चक्रवृद्धि वार्षिक दर (CAGR) से बढ़ी है जबकि पिछले पांच वर्षों में यह दर बढ़कर 34% हो गई। वहीं, पिछले तीन वर्षों में बिक्री वृद्धि 38% रही है। कंपनी के कुल राजस्व में यात्री वाहन की हिस्सेदारी 53%, दो और तीन पहिया वाहन 24%, आफ्टरमार्केट कारोबार 10% और शेष हिस्सा कॉमर्शियल वाहनों से आता है। ल्यूमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज के पास करीब ₹1450 करोड़ का ऑर्डर बुक है, जिससे आने वाले वर्षों के लिए मजबूत राजस्व का अनुमान लगाया जा रहा है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

ल्यूमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें प्रमोटर्स के पास 55.98 फीसदी हिस्सेदारी है। यह 3,81,54,430 शेयर के बराबर है। इसके अलावा, पब्लिक शेयरहोल्डर के पास 44.02 फीसदी हिस्सेदारी है। यह 3,00,03,275 शेयर के बराबर है। बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पास 1.06 फीसदी हिस्सेदारी या 7,25,000 शेयर हैं।

देश की प्रमुख ऑटो कंपोनेंट निर्माता कंपनियों में शामिल है। कंपनी कार, बाइक और तीन पहिया वाहनों के लिए प्लास्टिक पार्ट्स, लाइटिंग सिस्टम, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का निर्माण करती है। इसके ग्राहक देश की बड़ी ऑटो कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो हैं।