वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, जेमी ओवरटन की हुई वापसी
England Squad Announcement: इंग्लैंड क्रिकेट टीम फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसमें 2 मैच खेले गए हैं. इसके अलावा तीसरा मैच 9 सितंबर से खेला जाएगा. इंग्लैंड ने खेले गए दोनों मैच को अपने नाम करते हुए सीरीज जीत ली है. इस सीरीज के बाद इंग्लैंड अपने ही घर में श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है.
इन खिलाड़ियों को मिला मौका
श्रीलंका के खिलाफ सलामी बल्लेबाज अनेउरिन डोनाल्ड को 20 सीरीज के लिए पहली बार इंग्लैंड टीम में मौका मिला है. वहीं, तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकोम्बे को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है. इसके अलावा जेमी ओवर्टन की भी वापसी हुई है. वह भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे.
---विज्ञापन---
लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ वह सीरीज में वापसी कर रहे हैं. इसके अलावा स्टार खिलाड़ी फिल साल्ट दाहिनी जांघ में चोट के कारण इस श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं थे. इसलिए उन्हें नहीं चुना गया. वहीं, जैकब बेथेल ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने घायल घुटने की सफल सर्जरी कराई है और वह इस सीरीज के लिए उलब्ध नहीं थे. वह रिहैब से गुजर रहे हैं.
इसके अलावा हैकी ब्रूक टी-20 और वनडे टीम की कमान संभालेंगे. जो रूट को भी वनडे सीरीज के लिए शामिल किया गया है. हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए कब खेलने उतरेंगे रोहित-विराट? यहां देखें पूरा शेड्यूल
15 सितंबर से आगाज
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 15 सितंबर से होगा. दूसरा मैच 17 और तीसरा मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाना है. इसके अलावा 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 22 सितंबर से होगा. वहीं, दूसरा मुकाबला 24 और तीसरा वनडे मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा. इंग्लैंड टीम शानदार प्रदर्शन कर रही और लगातार तीन सीरीज अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में श्रीलंका के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेलना कड़ी चुनौती होने वाली है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने लगाया तूफानी शतक
इंग्लैंड का टी-20 स्क्वाड
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, अनेउरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जोश टंग.
---विज्ञापन---
इंग्लैंड का वनडे स्क्वाड
हैरी ब्रूक (यॉर्कशायर – कप्तान), रेहान अहमद , जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सन्नी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग.