शुभमन गिल ने शेरे-ए पंजाब टी-20 लीग में की धमाकेदार बल्लेबाज, सनवीर सिंह की कप्तानी में खेले

Shubman Gill: शेरे-ए पंजाब टी-20 लीग का पहला सीजन मौजूदा समय में खेला जा रहा है. जहां पर मौजूदा समय के सभी पंजाब के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. अब इस लीग में टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी खेलते हुए नजर आए. गिल इस टी-20 लीग में फाजिल्का फाल्कंस के लिए खेल रहे हैं. अपने डेब्यू मैच में ही टीम इंडिया के सुपरस्टार शुभमन गिल ने बहुत ही कमाल की पारी खेली है. जिसके बारे में अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. 

शुभमन गिल ने खेली शानदार पारी 

शेरे-ए पंजाब टी-20 लीग 2026 का 15वां मुकाबला लुधियाना लायंस और फाजिल्का फाल्कन्स के बीच खेला गया. जहां पर फाजिल्का फाल्कन्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. इस टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल कर रहे थे. गिल ने इस मुकाबले में 21 गेंदें खेली और 40 रन बनाए. 190.48 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए शुभमन गिल ने 7 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का भी जड़ा. उनके अलावा प्रेरित दत्ता ने भी 36 रन बनाअए. जिसके कारण ही उनकी टीम 20 ओवरों में 170 रन बना सकी. 

---विज्ञापन---

जवाब में लुधियाना लायंस की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 169 रन ही जोड़ सकी. इस टीम के लिए कार्तिक शर्मा ने 32 रन बनाए तो वहीं अंत में कृष भगत ने भी नाबाद 28 रन बनाए. जबकि माधव सिंह पथानिया ने 37 रन बनाए. जिसके बाद भी उनकी टीम 1 रनों से मुकाबला हार गई. फाजिल्का फाल्कन्स के लिए विहान मल्होत्रा ने 2 विकेट झटके तो वहीं प्रेरित दत्ता को भी 2 ही सफलता मिली.  

Shubman Gill stroked a 21-ball 40 today in the Sher-e-Punjab T20 League! 🔥

PC: Sher-e-Punjab T20 League pic.twitter.com/410EzqZHcw

— Cricbuzz (@cricbuzz) September 6, 2026

इस दिन टीम इंडिया के लिए करेंगे वापसी 

सुपरस्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इस टूर्नामेंट अब अपनी टीम के लिए अंत तक खेलने वाले हैं. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. जिसके बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल लंबे समय तक आराम कर सकते हैं. टीम इंडिया अपना अगला वनडे मुकाबला 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली है. ऐसे में उस सीरीज से पहले कप्तान गिल जमकर रन बनाना चाहते हैं. जिससे वो फॉर्म के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: फाइनल मुकाबले के पहले दिन इन 5 खिलाड़ियों का दिखा दबदबा

गिल के लिए सबसे अहम सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली है. जहां पर शुभमन गिल 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने वाले हैं. गिल को उस सीरीज में भी बल्ले के साथ तो रन बनाना ही होगा, लेकिन उसके साथ ही कप्तानी में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा. जिससे टीम इंडिया को इन दोनों ही सीरीज में जीत मिले. कप्तान गिल फिलहाल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों में लगे हुए हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ICC ने अब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कराने का बनाया प्लान, सीरीज में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें