आगरा के नंद प्लाजा में पुलिस का बड़ा एक्शन; हिरासत में लिए गए 20 युवक-युवतियां, 3 कैफे और 2 मिनी सिनेमाघर सील| Navbharat Live

विज्ञापन

सार

Agra Police Raid: थाना सदर क्षेत्र स्थित नंद प्लाजा में LIU और पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान 20 लोंगो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने 3 कैफे और 2 मिनी सिनेमाघरों को सील कर दिया है।

Police and LIU Conduct Major Raid at Agra Nand Plaza, 20 Detained for Questioning

आगरा के नंद प्लाजा में रेड (सोर्स- फोटो नवभारत)

विस्तार

Agra Police Raid Nand Plaza: ताज नगरी आगरा में अवैध और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। थाना सदर क्षेत्र स्थित नंद प्लाजा में LIU और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से प्लाजा में मौजूद कैफे संचालकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, नंद प्लाजा में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर इनपुट प्राप्त हुए थे। इसी सूचना के आधार पर LIU और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने प्लाजा में स्थित कैफे समेत अन्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान करीब 20 युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया। सभी को पुलिस बस के माध्यम से थाना सदर ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

कैफे और मिनी सिनेमाघरों में भी की गई जांच-पड़ताल

पुलिस टीम ने कैफे में मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ ही दस्तावेजों और गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी जुटाई। इसके अलावा प्लाजा में संचालित अन्य कैफे और मिनी सिनेमाघरों में भी जांच-पड़ताल की गई।

सम्बंधित ख़बरें

पुलिस कार्रवाई के दौरान तीन कैफे और दो मिनी सिनेमाघरों को सील करने की कार्रवाई भी की गई है। हालांकि, इन प्रतिष्ठानों में किस तरह की अनियमितता या गतिविधियां सामने आई हैं, इसका अंतिम खुलासा पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

यह भी पढ़ें- UP के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा! 100 साल पुराना मकान ढहा, मलबे में दफन हुए एक ही परिवार के 6 लोग- VIDEO

आरोपियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने स्पष्ट किया कि नंद प्लाजा को लेकर पुलिस और LIU को इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनैतिक या अवैध गतिविधियां सामने आती हैं तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें सील करने के साथ आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

डीसीपी ने यह भी साफ किया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

नंद प्लाजा में अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। फिलहाल आगरा पुलिस की जांच जारी है और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि प्लाजा में चल रहे प्रतिष्ठानों में वास्तव में किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

Follow Navbharatlive whatsapp