सबसे ज्यादा पैसे वाली प्रत्याशी, सबसे कम पढ़ी लिखी: बीजेपी-कांग्रेस के 20 प्रत्याशी केवल साक्षर, 44 ग्रेजुएट व 25 प्रत्याशी एमए व LLB डिग्रीधारी - Alwar News
वार्ड 34 से महिला प्रत्याशी ममता सैनी, वार्ड 39 से कमलेश शर्मा व वार्ड 36 से रिंकल गर्ग।
अलवर नगर निगम के 65 वार्ड पार्षद के चुनाव में बीजेपी व कांग्रेस के 129 प्रत्याशी हैं। नामांकन में जमा शपथ पत्र के अनुसार इन प्रत्याशियों में से वार्ड 34 से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी ममता सैनी सबसे अधिक धनवान हैं। उनके पास करीब 39 करोड़ रुपए की संपत्
.
कांग्रेस व बीजेपी के 20 प्रत्याशी केवल साक्षर
कांग्रेस में वार्ड 4, 10, 13, 15, 34, 40, 44, 48, 55, वहीं बीजेपी में वार्ड 4, 10, 15, 19, 25, 29, 39, 42, 60, 62 के प्रत्याशी केवल साक्षर हैं।
ये 10 प्रत्याशी 5वीं / 7वीं / 8वीं / 9वीं पास
कांग्रेस की वार्ड 61 की प्रत्याशी 5वीं पास, बीजेपी में वार्ड 27 की प्रत्याशी 7वीं पास हैं। कांग्रेस के वार्ड 2, 16 और बीजेपी की वार्ड 26 की प्रत्याशी 8वीं पास हैं। वहीं कांग्रेस की वार्ड 3, 6, 25 की प्रत्याशी और बीजेपी की वार्ड 31, 53 की प्रत्याशी नवीं पास हैं।
ये 17 प्रत्याशी 10वीं पास
कांग्रेस के वार्ड 8, 12, 14, 22, 32, 37, 53, 58 और बीजेपी के वार्ड 6, 12, 16, 33, 41, 43, 47, 52 के प्रत्याशी 10वीं पास हैं। वार्ड 18 के प्रत्याशी 11वीं पास हैं।
ये 19 प्रत्याशी 12वीं पास
कांग्रेस के वार्ड 11, 20, 29, 35, 38, 42, 43, 50, 54, 56 और बीजेपी के वार्ड 3, 21, 22, 23, 28, 35, 40, 50, 64 के प्रत्याशी 12वीं पास हैं।

इन चार वार्ड जहां दोनों महिला प्रत्याशी। दोनों ही केवल साक्षर। 8वीं पास भी नहीं।
कांग्रेस में 23 प्रत्याशी ग्रेजुएट वहीं बीजेपी में 21 प्रत्याशी ग्रेजुएट
वार्ड 1, 5, 7, 9, 17, 21, 26, 30, 39, 46, 49, 50, 51, 52, 59, 63 में कांग्रेस के प्रत्याशी ग्रेजुएट हैं।
वार्ड 23 (बीकॉम), 24 (बीएससी बीएड), 31 (बीकॉम), 33 (बीकॉम), 36 (बीए), 41 (बीएड), 60 (बीए) हैं। वहीं बीजेपी के वार्ड 1, 7, 8, 9, 11, 30, 34, 37, 38, 45, 48, 54, 56, 65 सहित 21 प्रत्याशी बीजेपी के ग्रेजुएट हैं। वार्ड 2 (बीए), 36 (बीएससी बीएड), 44 (बीए), 46 (बीए), 49 (बीएससी) डिग्रीधारी हैं।
एमए और एलएलबी डिग्रीधारी 25 प्रत्याशी
कांग्रेस में वार्ड 27, 45, 47, 57, 62 के प्रत्याशी एमए, वार्ड 28, 64 बीएड, वार्ड 19, 65 के एलएलबी डिग्रीधारी हैं। वहीं बीजेपी में वार्ड 14, 17, 20, 32, 59, 63 के प्रत्याशी एमए, वार्ड 24 (एमए बीएड), 61 (एमए बीएड) डिग्रीधारी हैं। वार्ड 57 से एमकॉम, वार्ड 58 से एमएससी, वार्ड 5, 13, 18 और 51 से एलएलबी डिग्रीधारी हैं।
बीजेपी व कांग्रेस के प्रत्याशी तुलनात्मक
| शैक्षणिक योग्यता | कांग्रेस | बीजेपी (BJP) |
| साक्षर (Literate) | 10 | 10 |
| 8वीं या उससे कम (5वीं/7वीं/8वीं) | 3 | 2 |
| 9वीं पास | 3 | 2 |
| 10वीं पास | 8 | 8 |
| 11वीं / 12वीं पास | 12 | 8 |
| ग्रेजुएट (स्नातक - BA/B.Sc/B.Com/B.Ed) | 23 | 21 |
| मास्टर / पेशेवर डिग्री (MA/M.Sc/M.Com/MBA/LLB) | 10 | 14 |
| कुल प्रत्याशी | 65 | 65 |
ये 9 वार्ड जहाँ दोनों प्रत्याशी कम पढ़े-लिखे, 4 वार्ड में आमने-सामने वाले दोनों केवल साक्षर
वार्ड 4: कांग्रेस - साक्षर | बीजेपी - साक्षर
वार्ड 6: कांग्रेस - 9वीं | बीजेपी - 10वीं
वार्ड 10: कांग्रेस - साक्षर | बीजेपी - साक्षर
वार्ड 12: कांग्रेस - 10वीं | बीजेपी - 10वीं
वार्ड 15: कांग्रेस - साक्षर | बीजेपी - साक्षर
वार्ड 16: कांग्रेस - 8वीं | बीजेपी - 10वीं
वार्ड 25: कांग्रेस - 9वीं | बीजेपी - साक्षर
वार्ड 53: कांग्रेस - 10वीं | बीजेपी - 9वीं
वार्ड 55: कांग्रेस - साक्षर | बीजेपी - साक्षर