भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 90 रनों से रौंदकर सीरीज की अपने नाम, ईशान-तिलक के बाद यश और प्रिंस ने मचाया धमाल

IND vs ZIM 2nd T20 : टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है. भारत सीरीज में 2-0 से अजेय हो चुका है. इस जीत में ईशान किशन-तिलक वर्मा के साथ यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने योगदान दिया.

IND vs ZIM 2nd T20 : टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है. भारत सीरीज में 2-0 से अजेय हो चुका है. इस जीत में ईशान किशन-तिलक वर्मा के साथ यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने योगदान दिया.

author-image

New Update

IND vs ZIM 2nd T20

IND vs ZIM 2nd T20 Photograph: (x/bcci)

IND vs ZIM 2nd T20 : भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है. इस सीरीज के पहले दोनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से अजेय हो चुकी है. भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मुकाबले में हरारे में सिकंदर रजा ने टॉस जीता और श्रेयस अय्यर को पहले बैटिंग का न्योता दिया. इसके बाद इंडियन क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए. जिम्बाब्वे की टीम भारत के जीत के लिए मिले 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवर में 129 रनों पर ऑलआउट हो गई और 90 रनों से मैच हार गई. इस मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. 

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया 

इस मैच में जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट और बेन करन पारी की शुरुआत करने के लिए आए. टीम की शुरुआत खराब रही और यश ठाकुर ने ब्रायन बेनेट को ईशान किशन के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट कराया. ब्रायन बेनेट ने 19 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 32 रनों की पारी खेली. इसके बाद जिम्बाब्वे ने दूसरा विकेट बेन कर्रान 1 के रूप में खो दिया है. प्रिंस यादव ने उन्हें शिवम दुबे के हाथ डीप थर्डमैन पर आउट कराया. भारत को तीसरा विकेट रवि बिश्नोई ने दिया है. उन्होंने डायोन मायर्स को 12 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. 

— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 25, 2026

इसके बाद भारत को चौथी विकेट प्रिंस यादव ने दिलाई. कप्तान सिकंदर रजा को ईशान किशन के हाथों शून्य पर प्रिंस यादव ने आउट कराया. टीम इंडिया को शिवम दुबे ने पांचवी सफलता दिलाई है. दुबे ने वेस्ली मधेवेरे को 2 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा है. तिलक वर्मा ने भारत को छठवीं सफलता दिलाई. उन्होंने 12वें ओवर की दूसरी बॉल पर रियान बर्लड को 20 रनों पर रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया. 

— BCCI (@BCCI) July 25, 2026

इन भारतीय गेंदबाजों ने चटाए सबसे ज्यादा विकेट

इसके बाद अभिषेक शर्मा ने ब्रैड इवांस को 19 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. जिम्बाब्वे के लिए न्यूमैन न्यामहुरी को 3 रन पर क्लीन बोल्ड हो गए और टीम को हार नसीब हुई. टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए. भारत के लिए इस मैच में प्रिंस यादव और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि शिवम दुबे, रवि बिश्नोई और तिलक वर्मा को भी 1-1 विकेट हासिल हुआ. 

— BCCI (@BCCI) July 25, 2026

ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मचाया धमाल

इससे पहले टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की. अभिषेक शर्मा ने 8 बॉल में 2 चौकों के साथ 8 रन बनाए. वहीं वैभव सूर्यवंशी 9 बॉल में 3 चौके और 1 छ्क्के के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए. ईशान ने  टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 20 बॉल में 4 चौकों के साथ 20 रन बनाए. भारत के लिए ईशान किशन ने इस मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 31 बॉल में 6 चौकों के साथ 50 रन पूरे किए हैं. इस मैच में ईशान किशन ईशान 44 बॉल में 9 चौके और 2 छक्कों के साथ 81 रनों की पारी खेली. 

India set Zimbabwe a target of 220 🎯#ZIMvIND#ExperienceZimbabwe 📝 https://t.co/f7RLhBxq1Gpic.twitter.com/xpr5CqYJuU

— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 25, 2026

ईशान किशन के अलावा भारत के लिए तिलक वर्मा ने भी हाफ सेंचुरी लगाई. तिलक ने 23 बॉल में 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक जड़ दिया. उन्हें 44 बॉल में 9 चौके और 2 छक्के के साथ 81 रनों की पारी खेली. इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने 29 बॉल में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 60 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं रिंकू सिंह ने 8 बॉल में 6 छक्के के 12 रनों की पारी खेली और शिवम दुबे ने 3 बॉल में 1 चौके के साथ 6 रन बनाए. ब्लेसिंग मुज़राबानी, रिचर्ड न्गारावा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी और ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 1-1 विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें :ईशान किशन और तिलक वर्मा ने अर्धशतक ठोक मचाई तबाही, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए दिया 220 का लक्ष्य

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें