‘एक और फ्लॉप सीजन...’, बिग बॉस 20 शुरू होते ही Asim Riaz ने कसा तंज, कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग पर उठाए सवाल

आसिम रियाज (Asim Riaz) ‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा थे. इस दौरान उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की थी. लेकिन पिछले कुछ समय से एक्टर अपने विवादित बयान को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन अब आसिम ने ‘बिग बॉस 20’ को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद वो एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं और सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है.

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज 6 सितंबर 2026 को कर दिया गया है. एक बार फिर भाईजान इस शो को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं.  शो के ग्रैंड प्रीमियर में भाईजान ने अपने दमदार डांस से सभी का दिल जीत लिया है. ‘बिग बॉस 20’ में कई नए चेहरे नजर आए हैं, जिनके बारे में दर्शक भी जानने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस बीच शो को लेकर आसिम रियाज में एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कौन हैं काजी तौकीर? अरिजीत सिंह को हराकर बने थे विनर, अब ‘बिग बॉस 20’ में की धमाकेदार एंट्री

‘बिग बॉस 20’ को लेकर आसिम रियाज ने क्या कहा?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें इस पोस्ट में उन्होंने कङी भी बिग बॉस का जिक्र नहीं किया है. लेकिन फैंस समझ गए हैं कि आसिम का इशारा किसी ओर हैं. आसिम रियाज ने X पर लिखा, ‘एक और फ्लॉप सीजन आ रहा है.’ हालांकि, आसिम ने अपने इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया है. लेकिन उनके पोस्ट के स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहे हैं.

---विज्ञापन---

हालांकि, फैंस ने आसिम के इस पोस्ट का समर्थन नहीं किया और उन्हें ही सुनना शुरू कर दिया था. वहीं कई यूजर्स ने आसिम को कहा कि शो के बारे में उनकी की गई भविष्यवाणी कभी सच साबित नहीं हुई है. वहीं बिग बॉस हर साल सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक बना हुई है. एक यूजर ने आसिम के पोस्ट पर कमेंट करते हुए बताया कहा, ‘हर सीजन को फ्लॉप बोलना एक रूटीन बना दिया है… सिर्फ फर्क इतना है बिग बॉस हर साल ट्रेंड करता है, वहीं हर साल तुम्हारी भविष्यवाणियां फ्लॉप साबित हुई थी. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तुम्हारा समय खत्म हो चुका है, तुम सिर्फ एक रनर-अप हो, यूजर ने आगे यह भी लिखा कि चुप रहो और शो देखो. वहीं यह भी याद दिला दिया कि सलमान खान बिग बॉस के होस्ट हैं, सोच समझकर कुछ भी बोलना’.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कौन हैं रोहेद खान? ‘बिग बॉस 20’ में की धमाकेदार एंट्री, जानें उनके बारे में सबकुछ

---विज्ञापन---