President Distinguished Service Medal Award: मप्र के 4 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, 16 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक, 2027 में स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा अवार्ड
मप्र के 20 अफसरों को राष्ट्रपति पदक: DIG सुनील कुमार पांडेय, सिमाला प्रसाद को मिलेगा अवार्ड, 2027 में स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को भारत सरकार से 4 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 16 अफसरों को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की है। 2027 में स्वतंत्रता दिवस पर अवार्ड मिलेगा।
New Update
/bansal-news/media/media_files/2026/08/14/president-distinguished-service-medal-award-2026-08-14-19-13-46.jpg)
President Distinguished Service Medal Award: मध्यप्रदेश के 20 पुलिस अधिकारियों के लिए विशिष्ट और सराहनीय सेवा पदक का ऐलान किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को भारत सरकार से घोषणा करते हुए 4 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 16 अफसरों को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है।
इन पदकों का वितरण अगले साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह यानी 15 अगस्त 2027 को किया जाएगा। डीजीपी कैलाश मकवाना ने पदक से सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकानाएं दी हैं।
इन अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार भदौरिया और आरक्षक राज लोचन प्रसाद दुबे को सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CMO-CM House Duty Roster: मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम हाउस में अफसरों की ड्यूटी का वीकली रोस्टर, मीटिंग-मुलाकात-जनसुनवाई के लिए जिम्मेदारी तय
इन अधिकारी-कर्मचारियों मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा पदक से पुलिस उप महानिरीक्षक सिमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भगवानी, निरीक्षक हरनारायण जायसवाल, निरीक्षक विजय चौधरी, निरीक्षक अमित जैन, निरीक्षक अनीता कदम, निरीक्षक रजनी तिवारी, उप निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, सहायक उप निरीक्षक दिनेश चंद नागर, सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बैस, प्रधान आरक्षक भास्कर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक भाग सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक सत्य नारायण यादव, आरक्षक संतोष कुमार नायक और आरक्षक संतोष कुमार परिहार को सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: भोपाल में स्वतंत्रता दिवस पर रूट डायवर्ट: लाल परेड मैदान आने वाले रोशनपुरा, लिली चौराहा, DB मॉल तिराहा से वाहनों की नो-एंट्री, जानें कौनसा रास्ता खुला रहेगा
लेखक