कंपनी का शेयर 20% लुढ़का, Q1 रिजल्ट के बाद बेचने की दिखी होड़

Aug 17, 2026 02:55 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Zaggle Prepaid के शेयरों में 20% की गिरावट देखने को मिली है
  • शेयरों में आज लोअर सर्किट लगा है
  • तिमाही नतीजों की वजह से यह बिकवाली देखने को मिली
Zaggle Prepaid share price falls check

Zaggle Prepaid के शेयरों में आज भारी बिकवाली देखने को मिली है।

Zaggle Prepaid के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का दाम तिमाही नतीजों के लुढ़क गया। पहले क्वार्टर में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। जिसकी वजह से यह बिकवाली आज सोमवार को देखने को मिल रही है। बता दें, कंपनी के शेयर आज सोमवार को 186 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम लुढ़ककर 160.45 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया।

कंपनी के नेट प्रॉफिट में गिरावट

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कुल 17.50 करोड़ रुपये नेट प्रॉफिट रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 26.10 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है।

कंपनी का रेवन्यू जून क्वार्टर के दौरान 423 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान यह 332 करोड़ रुपये रहा था। रेवन्यू में 27.50 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिला है। कंपनी का EBITDA पहली तिमाही में 31 करोड़ रुपये रहा है।

शेयर बाजार में संघर्ष कर रही है कंपनी

पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 23 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 38 प्रतिशत लुढ़क चुका है। एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 56 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 3.44 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी अधिक है। पिछले दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 57 प्रतिशत गिर चुका है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें