बूढ़ी गंडक नदी पर रोसड़ा-सिंघियाघाट पर बनेगा समानंतर पुल: 200 करोड़ होंगे खर्च, रिंग रोड का भी होगा निर्माण, शिलान्यास में जल्द पहुंचेंगे सीएम सम्राट चौधरी - Samastipur News

समस्तीपुर के रोसड़ावासियों के लिए खुशखबरी है। बूढ़ी गंडक नदी के रोसड़ा-सिंघियाघाट पर पुराने पुल के समानांतर एक और नया पुल बनेगा। सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही रोसड़ा बाइपास पर रिंग रोड का भी निर्माण होगा।

.

रोड का शिलान्यस इसी महीने संभव है। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले हैं। जबकि, पुल निर्माण के लिए विभाग को डीपीआर बनाने का निर्देश जारी किया है। रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल निर्माण की कैबनेट मंजूरी मिल गई है। इस पुल के निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च होगा। जबकि, रिंग रोड के निर्माण पर 98 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।

रोसड़ा पुल की क्षमता 60 टन की

विधायक ने बताया कि रोसड़ा पुल की क्षमता 60 टन की है। जबकि, इस पुल से 50 टन भार वाली गाड़ी गुजरते हैं। जिससे हादसा की संभावना बनी रहती है। हादसा होने पर रोसड़ा का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क भंग हो जाएगा। जिसको देखते हुए सरकार ने भारी गाड़ी के आवागमन के लिए पुराने पुल के समानांतर नया पुल बनाने की स्वीकृति प्रदान की है।

रोसरा -सिंघिया घाट बूढी गंडक नदी पर बना पुराना पुल।

रोसरा -सिंघिया घाट बूढी गंडक नदी पर बना पुराना पुल।

पुल निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च होगा। इसके लिए पुल निगम को डीपीआर बनाने के लिए बोला गया है। इस पुल के बनने से समस्तीपुर के साथ ही बेगूसराय, मधुबनी, सहरसा, सुपौल के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

रोसड़ा डाक बंगला से बरौनी जिरोमाईल ग्रीन फील्ड सड़क पर भी विचार

विधायक ने कहा कि गैरसरकारी संपकल्प के तहत उन्होंने रोसड़ा डाक बंगला से लेकर बरौनी जिरोमाइल ग्रीन फील्ड सड़क का प्रस्ताव दिया है। अगर इस सड़क का निर्माण हो जाता है, तो रोसड़ा से कोलकता की दूरी 6 घंटे में पूरी की जा सकती है।

बूढ़ी गंडक नदी पर इसी पुल के समानांतर दूसरा पुल बनेगा ।

बूढ़ी गंडक नदी पर इसी पुल के समानांतर दूसरा पुल बनेगा ।

रिंग सड़क का होगा निर्माण, 98 करोड़ की योजना, शिलान्यास में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

रोसड़ा में सालों से लंबित रिंग सड़क निर्माण को लेकर डेंटर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही मुख्यमंत्री रिंग सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में रोसड़ा पहुंचेंगे। रिंग सड़क दो पार्ट में बनेगा। पहला दक्षिणी भाग जो 8 किलोमीटर की योजना है। उतरी भाग जो रोसड़ा डाक बंगला से लालपुर होते हुए ढरहा एसएच पर मिलेगा। यह योजना 6 किलोमीटर की है।

दोनों सड़क के निर्माण होने से दक्षिणी भाग से बेगूसराय के लिए लोग निकल जाएगा। जबकि, उतरी भाग से खगड़िया, सहरसा, सुपौल के लोगों के लिए पटना जाने का छोटा रास्ता मिल जाएगा। शहर में लगने वाले जाम से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी।