सीन जिसके लिए जमा किए गए 2000 से ज्यादा लोग, डायरेक्टर के छ्क्के छुड़ा गया था क्लाइमैक्स

Aug 01, 2026 04:33 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

The Meg: फिल्म 'द मेग' की शूटिंग के बारे में कम ही लोग ये बातें जानते हैं। इस रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्म के कई ऐसे सीन हैं, जिन्हें तैयार करने में मेकर्स को नाकों चने चबाने पड़ गए थे।

The Meg Movie Anecdote

हॉलीवुड फिल्म 'द मेग' (2018) का क्लाइमैक्स सीन शूट करने के लिए मेकर्स ने 2000 लोग एक बीच पर इकट्ठे कर लिए थे, लेकिन असली मुश्किल उसके बाद शुरू हुई।

साल 2018 में आई फिल्म 'द मेग' उस वक्त की ब्लॉकबस्टर हिट मूवी साबित हुई थी। करीब 1085 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 4420 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का क्लाइमैक्स काफी शॉकिंग था और इसने लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि इस मूवी के लिए मेकर्स ने करीब 2000 एक्ट्राज (अतिरिक्त कलाकारों) को सेट पर इकट्ठा किया था। उससे भी बड़ी मजबूरी थी, इतने सारे लोगों से एक्टिंग करवाना, क्योंकि माहौल सीरियस शूटिंग से ज्यादा मौज मस्ती वाला बन गया था। तो चलिए जानते हैं इस आइकॉनिक मूवी की शूटिंग का किस्सा।

कम लोग जानते हैं कि फिल्म में जिस तरह इस सीन को चीन के एक तट पर दिखाया गया है, उसे वाकई चीन के सान्या बे बीच पर शूट किया गया था। शूटिंग के लिए मेकर्स ने हजारों की तादात में लोगों को जमा कर लिया लेकिन असली मुश्किल उसके बाद शुरू हुई। क्योंकि सेट पर माहौल बिलकुल किसी विशाल पार्टी जैसा बन गया था। मेकर्स ने भीड़ इसलिए जमा की थी, ताकि इस सीन को जितना ज्यादा हो सके रियल रखा जा सके, लेकिन असली मुसीबत यह हुई कि लोगों ने यहां एक पैनिक सिचुएशन वाले सीन में एन्जॉय करना शुरू कर दिया।

डायरेक्टर के छक्के छुड़ा गया था क्लाइमैक्स

बजाए एक विशाल आदमखोर शार्क से डरकर भागने वाले सीन में घबराहट और डर के हावभाव दिखाने के, लोगों ने हंसना-मुस्कुराना और मौज मस्ती करना शुरू कर दिया। इसकी वजह से बार-बार डायरेक्टर को रीटेक लेने पड़ते और पसंदीदा शॉट नहीं मिल पाता। तो आखिर मेकर्स ने इस सीन को परफेक्टली कैसे शूट किया? इसका जवाब तकनीक और कड़ी मेहनत में छिपा है। मेकर्स ने कई शॉट लेने के बाद उस सीन को फाइनल किया जिसमें ज्यादातर लोगों ने सही एक्ट किया था। फिर बाकी लोगों के चेहरों पर VFX से डर और चिंता के हावभाव पैदा किए। इस सबके अलावा क्या आपको फिल्म का सबसे मुश्किल सीन पता है?

सबसे आखिर में तैयार हो पाया था यह सीन

अगर आप यह सोच रहे हैं कि फिल्म का क्लाइमैक्स सीन ही सबसे मुश्किल रहा होगा, तो आप गलत हैं। क्योंकि असल में फिल्म का सबसे मुश्किल सीन वह था, जिसमें मैग्लडॉन शॉर्ट समुद्री तल को चीरकर ऊपर आती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि VFX टीम में इस सीन पर काम सबसे पहले शुरू किया था। जब यह सीन खत्म हुआ, तब तक लगभग पूरी फिल्म बनकर तैयार हो चुकी थी, लेकिन अभी भी इस सीन पर काम बाकी था। पानी के मोशन को कंप्यूटर पर हूबहू उतारना इतना मुश्किल था कि यह पूरी फिल्म का सबसे आखिरी शॉट बना जो रिलीज से ठीक पहले पूरा हुआ।

बिना पानी के हुई थी इस सीन की शूटिंग

इस सबके अलावा एक और दिलचस्प तथ्य जान लीजिए। अगर विशाल शार्क वाली इस फिल्म में अभी भी आपको लगता है कि आप सब कुछ जान चुके हैं तो जरा ठहरिए। फिल्म में एक सीन है जहां मैग्लडॉन शॉर्क और ग्लाइडर्स की टक्कर होती है। आपको यह सीन देखने में काफी हद तक असली लगा होगा, लेकिन कम लोग जानते हैं कि इस सीन को फिल्माना भी करीब-करीब एंट्री सीन जितना ही मुश्किल था। इस सीन को करने के लिए बिलकुल असली वॉटर इफैक्ट देने थे, इसलिए मेकर्स ने 'वॉर्नर्स ब्रदर्स स्टूडियो' में बिना पानी के यह सीक्वेंस ग्रीन स्क्रीन की मदद से फिल्माए थे और शायद इसी सीक्वेंस को सबसे ज्यादा तारीफें भी मिलीं।