लॉन्च हुआ 20000mAh बैटरी वाला Power Bank, फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज

लॉन्च हुआ 20000mAh बैटरी वाला Power Bank, फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज

Xiaomi Power Bank 5i 20000 67wImage Credit source: मी डॉट कॉम

Xiaomi ने भारत में Power Bank 5i 20000 67W को लॉन्च कर दिया है. इस पावर बैंक में 20,000mAh की बैटरी, 67W तक की फास्ट चार्जिंग और बिल्ट-इन USB Type-C केबल है. इस पावर बैंक की मदद से आप अपने फोन, टैबलेट, लैपटॉप, गेमिंग डिवाइस और दूसरे USB पावर्ड प्रोडक्ट्स को आसानी से चार्ज कर पाएंगे. इस पावबैंक को 3500 रुपए से कम कीमत में ग्राहकों के लिए उतारा गया है.

Xiaomi Power Bank Price

कंपनी के मुताबिक, इस शाओमी पावर बैंक को 3,499 रुपए के स्पेशल प्राइस पर लॉन्च किया गया है. इस पावर बैंक को ब्लैक और ब्लू कलर में खरीद पाएंगे. सेल की बात करें तो बिक्री 28 जुलाई दोपहर 12 बजे से कंपनी की साइट, अमेजन और शाओमी रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.

Xiaomi Power Bank 5i 20000 67W में मिलने वाले फीचर्स

इस पावर बैंक में बिल्ट-इन यूएसबी टाइप सी केबल के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन है, जिससे कम्पैटिबल डिवाइस के लिए अलग केबल रखने की जरूरत खत्म हो जाती है. इसमें एक स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले भी है जो बचे हुए बैटरी लेवल और चार्जिंग स्टेटस के बारे में रियल-टाइम जानकारी देता है.

कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में एक इंटीग्रेटेड यूएसबी टाइप सी केबल, एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एक यूएसबी टाइप ए पोर्ट दिया गया है. यह एक ही समय में कई डिवाइस चार्ज कर सकता है और एंड्रॉयड, iOS और दूसरे यूएसबी पावर्ड डिवाइस के साथ कम्पैटिबिलिटी के लिए फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है.

शाओमी का ये पावर बैंक 65 वॉट तक फास्ट इनपुट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे यह इस्तेमाल के बीच ज्यादा तेजी से रिचार्ज हो जाता है. इसके अलावा 20000 एमएएच बैटरी पावर बैंक में जान फूंकने का काम करती है. Xiaomi का कहना है कि इसका कॉम्पैक्ट आकार रोजमर्रा के सामान ले जाने और यात्रा करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस पावर बैंक का वजन 420 ग्राम है.

ये भी पढ़ें- Apple लवर्स को झटका! अगस्त से 12000 रुपए महंगा हो सकता है iPhone 17

तरुण चड्ढा

तरुण चड्ढा

स्कूल में पढ़ते वक्त ही गैजेट्स से लगाव होने लगा था और फिर 11वीं कक्षा में पहुंचने के बाद ही सोच लिया था कि स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद किस दिशा में आगे बढ़ना है. आईपी यूनिवर्सिटी में 5 साल जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद मीडिया में करियर की शुरुआत हुई. गैजेट्स से लगाव होने की वजह से मीडिया में एंट्री के बाद से टेक जर्नलिस्ट की भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया में सफर का आगाज़ नवोदय टाइम्स से हुआ, इसके बाद इंडिया न्यूज, जनसत्ता, एनबीटी जैसे बड़ी कंपनियों में काम करने का सुनहरा अवसर मिला और साथ ही इंडस्ट्री से जुड़ी कईं दिग्गजों से बहुत कुछ सीखने को मिला. हर दिन उठने के बाद यही सोचता हूं कि आज कुछ नया सीखना है और यही जुनून लेकर आगे बढ़ रहा हूं. पिछले 8 सालों से इंडस्ट्री से जुड़ा हूं और अभी टीवी9 में टेक-ऑटो सेक्शन में काम कर रहा हूं.

Read More

google button