हरमनप्रीत की ब्रिगेड में कौन कौन शामिल? जानिए महिला एशिया कप 2026 के लिए भारत की धांसू टीम

Women Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के लिए BCCI ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर को कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।

India Women Squad: महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर की शुरुआत में होने की संभावना है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत की कप्तानी पर सवाल जरूर उठे थे, लेकिन सिलेक्टर्स ने उन पर भरोसा कायम रखते हुए दोबारा कप्तान बनाया है।

हरमनप्रीत की ब्रिगेड में कौन-कौन शामिल?

महिला एशिया कप 2026 के लिए घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन बैलेंस देखने को मिला है। टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। बल्लेबाजी की जिम्मेदारी शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और भारती फुलमाली जैसे खिलाड़ियों के कंधों पर होगी। हालांकि, चोट के कारण श्रेयंका पाटिल इस बार टीम में जगह नहीं बना सकीं।

और पढे़ं- स्मृति मंधाना vs हरमनप्रीत कौर: कौन हैं वनडे क्रिकेट की असली क्वीन?

युवा खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

इस बार सिलेक्टर्स ने कुछ नए चेहरों पर भी भरोसा जताया है। प्रेमा रावत, जी. कमलिनी और क्रांति गौड़ जैसी युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों के पास एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह मजबूत करने का सुनहरा मौका होगा। खासकर तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ हाल के मुकाबलों में अपनी प्रभावशाली गेंदबाजी से सिलेक्टर्स का ध्यान खींच चुकी हैं।

महिला टीम की गेंदबाजी भी मजबूत

भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी काफी संतुलित नजर आ रहा है। टीम में दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, श्री चरणी और नंदिनी शर्मा जैसी गेंदबाजों को मौका दिया गया है। स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम के पास अच्छे विकल्प मौजूद हैं, जिससे भारतीय टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है।

बैलेंस्ड नजर आ रही है भारतीय टीम

महिला एशिया कप 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में बल्लेबाजी, ऑलराउंडर और गेंदबाजी का शानदार बैलेंस देखने को मिलता है। टीम के पास नंबर-7 तक मजबूत बल्लेबाजी है, जबकि कई ऑलराउंडर भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत अगस्त के आखिरी सप्ताह में होगी। इसके तुरंत बाद 17 सितंबर से एशियन गेम्स भी शुरू होंगे। ऐसे में यह टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए एशियन गेम्स की तैयारियों का भी अहम मंच साबित होगा।

भारतीय टीम का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा

एशिया कप को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. महिला एशिया कप 2026 में भारत की कप्तान कौन हैं?

हरमनप्रीत कौर को भारतीय महिला टीम की कप्तान बनाया गया है।

2. महिला एशिया कप 2026 में उपकप्तान कौन हैं?

स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

3. क्या श्रेयंका पाटिल को टीम में जगह मिली है?

नहीं, चोट से पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण उन्हें इस बार टीम में शामिल नहीं किया गया है।