जॉब अलर्ट सितंबर 2026: रेलवे, पुलिस, बैंक में 18,200 से अधिक पदों पर बंपर भर्तियां, तुरंत करें ऑनलाइन अप्लाई

Sep 13, 2026 10:55 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Sarkari Naukri Alert 2026: सितंबर 2026 के इस सप्ताह रेलवे, एसएससी, मध्य प्रदेश पुलिस, यूपीईएसएससी और बैंक ऑफ बड़ौदा में कुल 18,200 से अधिक पदों पर बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें।

Weekly job alert bulletin september 2026

सितंबर महीने की टॉप 5 सरकारी भर्तियां

Weekly Govt Jobs Last Date 2026 September: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देश भर के युवाओं के लिए यह हफ्ता खुशियों की सौगात लेकर आया है। सितंबर 2026 के इस स्पेशल जॉब बुलेटिन में 10वीं, 12वीं पास से लेकर आईटीआई, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी धारकों के लिए कुल 18,260 से अधिक पदों पर सीधी भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। यदि आप भी एक सुरक्षित और सरकारी करियर की तलाश में हैं, तो इन सभी प्रमुख भर्तियों की जानकारी ध्यान से पढ़ें और समय रहते आवेदन करें।

साउथर्न रेलवे में 4,471 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती

रेलवे भर्ती सेल (RRC), साउथर्न रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस 2026 के तहत 4,471 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें फ्रेशर्स के लिए कुल 4471 पद शामिल हैं। 10वीं/12वीं और संबंधित ट्रेड में ITI पास उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन बिना परीक्षा के केवल 10वीं और ITI के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा।

SSC CPO भर्ती 2026: दिल्ली पुलिस और CAPF में 1,871 सब-इंस्पेक्टर पदों पर मौका,

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) के कुल 1,871 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें दिल्ली पुलिस SI पुरुष के 205, महिला के 112 और CAPF/CISF के 1,554 पद शामिल हैं। स्नातक पास और 20-25 वर्ष की आयु वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने MP पुलिस में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 7,500 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं पास एवं ST उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास और 18 से 33 वर्ष की आयु वाले योग्य अभ्यर्थी 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर होगा।

UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026: 1,936 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और UGC NET/SLET/SET पास या Ph.D. धारक उम्मीदवार अधिकतम आयु 62 वर्ष तक 7 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर OTR के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन 360 अंकों की लिखित परीक्षा 19-20 नवंबर और 40 अंकों के इंटरव्यू से होगा।

BOB LBO भर्ती 2026: 2,482 पदों पर निकली वैकेंसी

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 2,482 पदों पर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 सितंबर 2026 कर दी है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और वाणिज्यिक बैंक में न्यूनतम 1 वर्ष का अधिकारी अनुभव रखने वाले 21 से 30 वर्ष के योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के करियर सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा, भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें

Hindi Newsकरियर न्यूज़टॉप 5 सरकारी नौकरी: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए 18000+ पदों पर बंपर भर्ती

See Less