Hindu Dharam: क्या साल 2026 से ज्यादा खतरनाक है साल 2027, जानें रोंगटे खड़े करने वाली 5 भविष्यवाणियां

Hindu Dharam: पिछले कुछ सालों में दुनिया ने कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं. साल 2020 की शुरुआत लॉकडाउन से हुई, जिसने लोगों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी. इसके बाद 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आई, जिसमें भारी संख्या में लोगों की जान गई और हालात बेहद कठिन हो गए. साल 2022 में दुनिया का ध्यान रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध पर गया, जिसने वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ा दिया. वहीं 2023 में 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इज़राइल पर किए गए हमले के बाद कई देशों में हिंसा और अस्थिरता का माहौल देखने को मिला.

अगर 2024 की बात करें तो यह साल भी घटनाओं से भरा रहा. भारत और अमेरिका में बड़े चुनाव हुए, जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया और रूस-यूक्रेन के साथ-साथ इज़राइल-हमास का संघर्ष और ज्यादा तेज हो गया.

साल 2025 में भी हालात शांत नहीं रहे. महाकुंभ मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के बीच ईरान-इज़राइल तनाव, पहलमाम में आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और अहमदाबाद का प्लेन हादसा जैसी घटनाएं सुर्खियों में रहीं. इसके बाद 2026 में मिडिल ईस्ट का संघर्ष और गहराया, रूस-यूक्रेन युद्ध जारी रहा और होर्मुज संकट के कारण पेट्रोल से जुड़ी परेशानियां बढ़ती नजर आईं. इन लगातार बदलते हालातों के बीच ज्योतिषियों का मानना है कि 2027 एक अहम मोड़ साबित हो सकता है. ऐसा साल, जब कई बड़े फैसले और निर्णायक घटनाएं सामने आ सकती हैं.

सम्बंधित ख़बरें

आम लोगों पर बढ़ता दबाव

पिछले कुछ सालों में दुनिया ने एक के बाद एक मुश्किल दौर देखे हैं. महामारी के बाद उम्मीद थी कि हालात सामान्य होंगे, लेकिन इसके उलट कई जगहों पर युद्ध और तनाव बढ़ते गए. इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ा है. खासकर मध्यम वर्ग महंगाई, बेरोजगारी और अस्थिरता से जूझ रहा है. कई देशों में हालात इतने बिगड़े कि हिंसा के जरिए सत्ता परिवर्तन तक देखने को मिला, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है.

दुनिया में बढ़ता टकराव और अस्थिरता

वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्थिति ज्यादा स्थिर नजर नहीं आ रही. इज़राइल-हमास और रूस-यूक्रेन जैसे संघर्षों के बीच विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले समय में बड़े देशों के बीच सीधा टकराव भी देखने को मिल सकता है. कुछ जानकारों के अनुसार, 2026 के आखिर तक कई देशों की राजनीति में अचानक और बड़े बदलाव हो सकते हैं.

इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी आशंका जताई गई है कि आने वाले वर्षों में कोई नई और खतरनाक बीमारी फैल सकती है, जो पहले से ज्यादा गंभीर साबित हो सकती है. कुल मिलाकर, दुनिया के सामने आने वाला समय कई चुनौतियों से भरा रह सकता है, जिसको लेकर लोगों में चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.

लगेगा सबसे सूर्य ग्रहण

2 अगस्त 2027 को होने वाला सूर्य ग्रहण एक बेहद खास और दुर्लभ खगोलीय घटना माना जा रहा है. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, यानी कुछ समय के लिए दिन में ही अंधेरा छा जाएगा और सूरज पूरी तरह से नजर नहीं आएगा.

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह 21वीं सदी के सबसे लंबे पूर्ण सूर्य ग्रहणों में से एक होगा. कुछ जगहों पर यह करीब 6 मिनट 23 सेकंड तक दिखाई देगा, जो इसे बेहद खास बनाता है. इतनी लंबी अवधि का पूर्ण ग्रहण बहुत कम देखने को मिलता है.

बताया जा रहा है कि 1991 के बाद और 2114 से पहले तक यह पृथ्वी से दिखने वाला सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. इसी वजह से इसे हाल के समय की सबसे अनोखी घटनाओं में गिना जा रहा है. खास बात यह भी है कि इसके बाद ऐसा ही लंबा और प्रभावशाली सूर्य ग्रहण देखने के लिए लोगों को करीब 100 साल तक इंतजार करना पड़ सकता है.

कुंभ मेले का महासंयोग

प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन के बाद अब अगला कुंभ मेला साल 2027 में महाराष्ट्र में लगेगा. यह सिंहस्थ कुंभ मेला त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होगा, जो नासिक शहर से करीब 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. माना जा रहा है कि यह भव्य धार्मिक मेला 17 जुलाई 2027 से शुरू होकर 17 अगस्त 2027 तक चलेगा. यानी श्रद्धालुओं को पूरे 32 दिनों तक इस पवित्र आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा. हर बार की तरह इस कुंभ मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे और पवित्र स्नान के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे.

शनि गोचर का प्रभाव

साल 2027 में शनि की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ज्योतिष के अनुसार, 3 जून को शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद वे वक्री गति में आकर 20 अक्टूबर को फिर से मीन राशि में लौट जाएंगे. इस समय के दौरान क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. खासकर भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में कड़वाहट बढ़ सकती है. कुछ भविष्यवाणियों में यह भी कहा गया है कि इस अवधि में कोई बड़ा सैन्य टकराव हो सकता है.

हालांकि, ऐसे समय में भारत की ताकत मजबूत रहने की बात भी कही जा रही है. माना जा रहा है कि अगर कोई बड़ा संघर्ष होता है, तो देश की सैन्य क्षमता प्रभावी साबित हो सकती है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी स्थिति और मजबूत हो सकती है.

---- समाप्त ----