एशियन गेम्स 2026 का धमाकेदार आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने थामी तिरंगा, खाली स्टेडियम ने उड़ाए आयोजकों के होश!

Asian Games 2026 Opening Ceremony: जापान के नागोया में 20वें एशियन गेम्स का आगाज हो चुका है. जापानी सम्राट नारुहितो ने औपचारिक तौर पर इन खेलों के उद्घाटन का एलान किया. भारत की ओर से मनु भाकर और पवन सहरावत ने तिरंगा लहराया.

Asian Games 2026 Opening Ceremony: जापान के नागोया में 20वें एशियन गेम्स का आगाज हो चुका है. जापानी सम्राट नारुहितो ने औपचारिक तौर पर इन खेलों के उद्घाटन का एलान किया. भारत की ओर से मनु भाकर और पवन सहरावत ने तिरंगा लहराया.

author-image

New Update

Asian Games 2026

Asian Games 2026

Asian Games 2026 Opening Ceremony: जपान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का धमाकेदार आगाज हो गया है. जापान के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार को रंगारंग और हाईटेक ओपनिंग सेरेमनी हुई. जापान के सम्राट नारुहिता ने आधिकारिक तौर पर इन खेलों के शुरुआत की घोषणा की. इस उद्घाटन समारोह में एक तरफ जहां भारतीय दल ने पूरे जोश के साथ मार्च पास्ट किया, वहीं दूसरी तरफ स्टेडियम में दर्शकों की भारी कमी ने इस बड़े आयोजन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 

जापान के सम्राट नारुहितो ने शाही परिवार के सदस्यों के साथ इन खेलों की शुरुआत का एलान किया. इस ऐतिहासिक पल के दौरान ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष शेख जुआन बिन हमद अल थानी और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) की चीफ कर्स्टी कोवेंट्री भी वहां मौजूद रहीं.

लगभग दो घंटे तक चले इस आकर्षक उद्घाटन समारोह का आगाज जापान के राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ हुआ. देश की सेल्फ डिफेंस फोर्स के 9 जवानों ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को मंच तक पहुंचाया. इसके तुरंत बाद पूरा स्टेडियम अंधकार में डूब गया और सिर्फ एक चमचमाती स्पॉटलाइट के जरिए जापानी तिरंगे को केंद्र में रखकर रोशन किया गया.  

𝐓𝐇𝐄 𝐂𝐎𝐋𝐎𝐔𝐑𝐒, 𝐓𝐇𝐄 𝐄𝐍𝐄𝐑𝐆𝐘, 𝐓𝐇𝐄 𝐌𝐀𝐆𝐈𝐂 𝐀𝐓 𝐀𝐈𝐂𝐇𝐈-𝐍𝐀𝐆𝐎𝐘𝐀! 🎆✨

Asia’s biggest sporting event officially kicks off! 💙

Watch the Asian Games 2026 Opening Ceremony LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetworkpic.twitter.com/hKq4I61Wt7

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 19, 2026

मनु भाकर और पवन सहरावत ने थामी तिरंगा 

परेड ऑफ नेशंस (Athletes' Parade) के दौरान भारतीय दल का नेतृत्व दो स्टार एथलीटों ने किया. पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने वाली निशानेबाज मनु भाकर और भारतीय कबड्डी टीम के स्टार पवन सहरावत ने संयुक्त रूप से तिरंगा थामा और भारतीय दल के आगे-आगे चले.

दिलचस्प बात यह रही कि आखिरी समय पर पुरुष ध्वजवाहक में बदलाव करना पड़ा. पहले शॉटपुटर तजिंदरपाल सिंह तूर को ध्वजवाहक चुना गया था, लेकिन उनकी सेरेमोनियल किट समय पर न पहुंचने के कारण तकनीकी दिक्कतों की वजह से पवन सहरावत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसे उन्होंने पूरी शान से निभाया. भारत ने इस बार 500 से अधिक एथलीटों का दल भेजा है, जो पिछले 106 मेडलों के रिकॉर्ड को तोड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. 

POV : You’re walking out along with our flag bearers at the Opening Cermony. 🥹🥹

The incredible moments as our contingent marches during the Opening Ceremony! As the @asiangames_2026 are officially open, here’s wishing our contingent the very best on a successful games ahead.… pic.twitter.com/Kipe4elYGv

— Team India (@WeAreTeamIndia) September 19, 2026

खाली स्टेडियम ने खिंचा ध्यान

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी की सबसे ज्यादा चर्चा इसके फीके माहौल और खाली स्टैंड्स को लेकर हो रही है. 30000 की क्षमता वाले इस मुख्य स्टेडियम में हजारों सीटें खाली पड़ी दिखाई दीं. खेलों के प्रति स्थानीय जनता की कम दिलचस्पी साफ तौर पर नजर आ रही थी और स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी काफी शांत दिखे. विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार एशियन गेम्स के आयोजन को लेकर काफी प्रशासनिक और लॉजिस्टिकल गड़बड़ियां सामने आई हैं. आयोजकों ने लागत कम करने के लिए कोई पारंपरिक खेल गांव (Athletes' Village) नहीं बनाया है, बल्कि एथलीटों को कंटेनर नुमा केबिन, क्रूज शिप और होटलों में ठहराया गया है, जिससे कई देशों के खिलाड़ियों ने असंतोष जताया था. इस अव्यवस्था और प्रचार की कमी का असर ओपनिंग सेरेमनी में साफ देखने को मिला, जहां तकनीक और आतिशबाजी तो बेहतरीन थी, लेकिन दर्शकों का जोश नदारद था. 

पहले ही शुरू हो चुके हैं कई मुकाबले

उद्घाटन समारोह से पहले ही कई खेलों के मुकाबले शुरू हो चुके थे, जहां महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री मार लिया है. नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हो रहे ये एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे, जिसमें 45 देशों और ओसीए (OCA) रिफ्यूजी टीम के लगभग 11000 एथलीट 43 खेलों में कुल 469 गोल्ड मेडल्स के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  Explainer: हरी पिचें, स्विंग होती गेंदें..., जानें वो 10 अचूक मंत्र, जिससे न्यूजीलैंड में इतिहास रच सकती है टीम इंडिया