एशियन गेम्स 2026 में भारत का धमाका! तिलोत्तमा-विदर्शा-आशी की तिकड़ी ने शूटिंग में जीता सिल्वर मेडल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. टीम ने 1763 अंक हासिल किए.

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. टीम ने 1763 अंक हासिल किए.

author-image

New Update

Asian Games 2026 Shooting Event

एशियन गेम्स 2026: भारत ने महिलाओं के 50 मीटर राइफल 3पी टीम इवेंट में जीता सिल्वर मेडल Photograph: (@TheKhelIndia)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. शूटिंग में भारत ने एक और मेडल अपने नाम कर लिया है. महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में भारतीय तिकड़ी ने सिल्वर मेडल जीता. तिलोत्तमा सेन (Tilottama Sen), विदर्शा विनोद कोचलुमकल (Vidarsha Vinod Kochlumakal) और आशी चौकसे (Ashi Chouksey) ने मिलकर भारत को यह पदक दिलाया. भारतीय टीम ने क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 1763 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रही. चीन ने 1773 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि कजाकिस्तान ने 1754 अंकों के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया.

तीनों पोजीशन में दिखाया शानदार खेल

बता दें कि 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में खिलाड़ियों को नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग पोजीशन में 20-20 शॉट लगाने होते हैं. तीनों भारतीय शूटर्स के कुल स्कोर के आधार पर टीम की रैंकिंग तय हुई. भारतीय तिकड़ी पूरे क्वालिफिकेशन राउंड में मेडल की दौड़ में बनी रही. तिलोत्तमा सेन और आशी चौकसे ने शुरुआत से अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि विदर्शा विनोद ने नीलिंग में थोड़ी मुश्किल के बाद प्रोन और स्टैंडिंग राउंड में शानदार वापसी की. तिलोत्तमा सेन सबसे ज्यादा कंसिस्टेंट नजर आईं. नीलिंग और प्रोन राउंड के बाद वह टॉप-3 में बनी रहीं. उन्होंने कुल 590 अंक हासिल किए और इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल किया. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बना ली.

Women’s 50m R3P Qualification Live

Ashi Choukshey - 2nd
Tilottama Sen - 3rd
Vidarsa Vinod - 17th

Team - 2nd pic.twitter.com/cb2QuKRO37

— The Khel India (@TheKhelIndia) September 26, 2026

विदर्शा ने भी फाइनल में बनाई जगह

विदर्शा विनोद ने भी शानदार वापसी की. नीलिंग राउंड में पीछे रहने के बाद उन्होंने अगले दोनों राउंड में अपने प्रदर्शन में सुधार किया. उन्होंने कुल 588 अंक हासिल किए और छठे स्थान पर रहते हुए व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई किया. आशी चौकसे ने भी टीम के सिल्वर मेडल में अहम योगदान दिया. हालांकि, वह व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सकीं. आशी ने 585 अंक हासिल किए और क्वालिफिकेशन में 15वें स्थान पर रहीं.

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 26, 2026

अब व्यक्तिगत फाइनल पर नजर

टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने के बाद अब भारतीय फैंस की नजर व्यक्तिगत फाइनल पर है. तिलोत्तमा सेन और विदर्शा विनोद दोनों इस फाइनल में भारत की चुनौती पेश करेंगी. इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन में चीन की हान जियायू 594 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं. तिलोत्तमा ने 590 अंक के साथ तीसरा और विदर्शा ने 588 अंक के साथ छठा स्थान हासिल किया.

STORY | India win team silver in women''s 50m rifle 3P; Tilottama, Vidarsa enter individual final

The Indian trio of Tilottama Sen, Vidarsa Vinod and Ashi Chouksey won the silver medal in women's 50m rifle 3 positions team event at the Asian Games here on Saturday, with the… pic.twitter.com/dNJw573w9U

— Press Trust of India (@PTI_News) September 26, 2026

शूटिंग में भारत का प्रदर्शन इस एशियन गेम्स में लगातार मजबूत रहा है. टीम सिल्वर के बाद अब तिलोत्तमा और विदर्शा व्यक्तिगत फाइनल में भी पदक जीतने की कोशिश करेंगी. भारतीय खिलाड़ियों के पास देश के मेडल खाते में एक और पदक जोड़ने का मौका है.

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: 44 साल का सूखा खत्म! सावन बरवाल ने एशियन गेम्स मैराथन में जीता सिल्वर

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें