रोहित शर्मा ही नहीं! 2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास

Indian Cricketers Who Might Announce Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बदलाव की दौर से गुजर रही है. खबरे हैं कि पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स में अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेल सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलेक्टर्स ने रोहित को बता दिया है कि वे अब 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं.

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. हालांकि, सिर्फ रोहित ही नहीं, बल्कि 4 और अनुभवी भारतीय खिलाड़ी भी 2026 खत्म होने से पहले संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

1. रोहित शर्मा

39 वर्षीय रोहित शर्मा पहले ही टी20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और वह वनडे करियर को भी अलविदा कह सकते हैं. बताया जा रहा है कि चयनकर्ता ने हिटमैन से साफ कह दिया है कि वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं है और युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो 2027 वर्ल्ड कप के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मिल सकती है.

2. मोहम्मद शमी

भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. चोट से वापसी के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन भारतीय टीम में वापसी का मौका नहीं मिला. हर्षित राणा, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव जैसे युवा तेज गेंदबाज अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर चुके हैं. ऐसे में शमी के लिए वापसी की राह मुश्किल होती जा रही है और साल के अंत तक वह भी बड़ा फैसला ले सकते हैं.

---विज्ञापन---

3. विराट कोहली

रोहित शर्मा की तरह भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी टी20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. 37 साल के कोहली कई बार कह चुके हैं कि उनका लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. हालांकि, मौजूदा समय में टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को मौके देने की रणनीति पर काम कर रहा है. विराट का अनुभव अभी भी टीम के लिए अहम है, लेकिन अगर आने वाले मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा तो उनकी जगह भी खतरे में पड़ सकती है. ऐसी में कोहली भी संन्यास का फैसला ले सकते हैं.

4. रवींद्र जडेजा

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में गिने जाने वाले रवींद्र जडेजा ने 2024 T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद इस छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे और टेस्ट क्रिकेट में खेलते हैं. हालांकि, युवा खिलाड़ियों आने से जडेजा को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्हें मौका नहीं मिला. 2027 वर्ल्ड कप के लिए भी जडेजा की जगह अक्षर पटेल को तरजीह देने की बात चल रही है. अगर ऐसी ही स्थिति बनी रहती है तो जडेजा भी 2026 खत्म होने से पहले अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को संन्यास के बाद हर महीने मिलेंगे इतने रूपये, जानिए कितनी होगी कमाई

5. भुवनेश्वर कुमार

‘स्विंग के सुल्तान’ कहे जाने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. भुवी ने भारत को सीमित ओवरों के क्रिकेट में कई यादगार जीत दिलाई थीं, लेकिन अब उनकी वापसी की संभावनाएं काफी कम नजर आ रही हैं. चयनकर्ता लगातार अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अन्य युवा तेज गेंदबाजों पर भरोसा जता रहे हैं, जिससे भुवनेश्वर के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में वह भी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- नहीं रहे क्रिकेट के महानायक गारफील्ड सोबर्स, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा