श्रीदेवी से लेकर मीनाक्षी शेषाद्री तक, 2026 में भी ट्रेंड कर रहा है इन हसीनाओं का 80s का रेट्रो लुक - 80s trend these bollywood divas retro look viral in 2026 sridevi rekha meenakshi sheshadri

सोशल मीडिया पर वायरल 80s लुक ट्रेंड हिंदी सिनेमा की इन अभिनेत्रियों से प्रेरित माना जा रहा है।

80s की अभिनेत्रियां (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

80s की अभिनेत्रियां (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. ट्रेंड में बना हुआ 80s का रेट्रो लुक

  2. इन अभिनेत्रियों के लुक हो रहे हैं कॉपी

  3. 80s की पॉपुलर एक्ट्रेसेज की लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में सोशल मीडिया पर एआई की मदद से 80s के लुक वाला ट्रेंड जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया को खोलते हुए हर दूसरी तस्वीर में कोई न कोई शख्स 80s के रेट्रो लुक में नजर आ रहा है।

इस मामले में हिंदी सिनेमा की उस दौर की अभिनेत्रियों के लुक की डिमांड काफी देखने को मिल रही हैं, जिन्होंने 1980 के दशक में अपने स्टाइल और फैशन से इंडस्ट्री में ग्लैमर्स की तड़का लगाया था। आइए जानते हैं कि 80s की वो कौन-कौन सी एक्ट्रेसेज हैं, जिनके लुक एआई के 80s वायरल ट्रेंड में छाए हुए हैं। 

80s की स्टाइल आइकॉन एक्ट्रेसेज

70 के दशक की समाप्ति के बाद हिंदी सिनेमा की रूप रेखा बड़ी तेजी से बदली। फिल्मों का सार चेंज होने लगा और कई अभिनेत्रियां ऐसी रहीं, जिनकी बोल्डनेस ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया।

यह भी पढ़ें- 80s के वायरल ट्रेंड की तरह खूब चला था Kishore Kumar का गाना, 45 सालों से बना हुआ है कल्ट क्लासिक सॉन्ग

80s actress

इसके अलावा तमाम हसीनाएं ऐसी भी रही, जिन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से हर किसी को इंप्रेस किया था। बात की जाए 80 के दशक की बी टाउन की टॉप स्टाइलिश एक्ट्रेसेज की लिस्ट के बारे में तो वह इस प्रकार हैं-

  • रेखा (Rekha)

  • टीना मुनीम (Tina Muneem)

  • किमी काटकर (Kimi Katkar)

  • सोनम मुराद (Sonam Murad)

  • माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)

  • मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Sheshadri)

  • श्रीदेवी (Sridevi)

  • परवीन बाबी (Parveen Babi)

  • कल्पना अय्यर (Kalpan Iyyer)

इनके अलावा कई अदाकाराएं ऐसी रहीं, जिनते लुक 80 के दशक में सिनेमाई गलियारे में चर्चा में बने रहे थे। अब करीब 46 साल बाद एआई के जमाने में इन सभी हसीनाओं के विटेंज लुक को सोशल मीडिया पर तमाम लोग कॉपी कर रहे हैं। इस मामले में बॉलीवुड की नई एक्ट्रेसेज भी पीछे नही रहीं हैं। 

बॉलीवुड पर चढ़ा 80s ट्रेंड का खुमार

सोशल मीडिया के वायरल 80s लुक ट्रेंड का खुमार हिंदी सिनेमा की मौजूदा समय की अभिनेत्रियों पर भी खूब चढ़ता दिख रहा है। इस मामले कियारा आडवाणी और परिणीति चोपड़ा जैसी कई एक्ट्रेसेज के नाम शामिल हैं, जिन्होंने इस वायरल ट्रेंड को फॉलो कर अपनी-अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। 

80sbollywoodactress (1)

सिनेमा का यादगार दौर 1980

मालूम हो कि जिस तरह से 90 के दशक को हिंदी सिनेमा का सुनहरा दौर माना जाता है। ठीक उसी प्रकार 80 का दशक भी बॉलीवुड के लिए यादगार रहा था। श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसी कई बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज ने इस एरा में अपनी धाक जमाई थी। दूसरी तरफ अनिल कपूर, आमिर खान और जैकी श्रॉफ जैसे कई अभिनेताओं ने 1980 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।